आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की सेहत का ध्यान रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और कम एक्सरसाइज की वजह से कम उम्र में भी हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में कुछ आसान लेकिन असरदार आदतें अपनाकर आप अपने दिल को लंबे समय तक हेल्दी रख सकते हैं. हम आपको एक्सपर्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए कुछ ऐसे फूड बता रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- स्टेज 1 फेफड़ों के कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए खांसी और सांस फूलने समेत सभी संकेत
हर दिन कम से कम 30 मिनट करें एक्सरसाइज
दिल को मजबूत रखने के लिए रोजाना 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. तेज चलना, साइकिल चलाना, जॉगिंग, योग या कोई भी पसंदीदा एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करती है.
ओट्स खाएं
अपनी थाली में ओट्स को शामिल करें. यह स्वाद में भले ही टेस्टी न हो, लेकिन दिल के लिए हेल्दी रखता है. वहीं, डाइट में प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा तला-भुना खाना, ट्रांस फैट और अधिक नमक-चीनी का सेवन कम करें. ऐसी डाइट हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है.
अखरोट खाएं
दिल के लिए अखरोट बहुत ही अच्छे माने जाते हैं. अगर आपका हार्ट सही तरह से काम नहीं कर रहा या अंग कमजोर हो रहा है तो रोज अखरोट खाएं. इससे न सिर्फ फायदा होगा, बल्कि दिल लंबे वक्त तक सही तरह से काम करेगा.
फ्लैक्स सीड का सेवन
फ्लैक्स सीड्स सिर्फ स्किन के लिए अच्छी नहीं होती, बल्कि पेट के लिए भी अच्छी होती हैं. आप इसका सेवन पानी में डालकर कर सकते हैं, ताकि खाने में आसानी रहे. हर रोज खाने के लिए 2 चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
आप डाइट में हरे पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं. इससे न सिर्फ दिल, बल्कि पूरी बॉडी हेल्दी रहेगी. इसलिए आप आहार में पालक, शलजम या फिर अरबी के पत्ते शामिल कर सकते हैं. इसका सूप और सब्जी बनाई जा सकती है.
दाल खाएं
आप सोया या दाल भी खा सकते हैं. इन चीजों से दिल अच्छी तरह से काम करता है. कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है और दिल कई बीमारियों से बचाने का काम करता है. आप भी अपनी डाइट में दाल को शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिमाग की नस फटने से पहले शरीर देता है ये संकेत! जानिए कैसे दिखते हैं इसके छोटे अटैक और बचाव का तरीका
हालांकि, दिल की सेहत सिर्फ एक दिन की कोशिश से नहीं, बल्कि रोज अपनाई गई अच्छी आदतों से बनती है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, सीने में दर्द, सांस फूलना या हार्ट डिजीज का इतिहास रहा है तो नियमित हेल्थ चेकअप कराएं और डॉक्टर की सलाह के हिसाब से डाइट अपनाएं.
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
4 mins agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
15 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
17 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
20 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
23 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines