Pathri Ke Gharelu Upay: किडनी की बहुत सी दिक्कतों में से एक है पथरी जिसे किडनी स्टोन (Kidney Stones) भी कहते हैं. पथरी खनिजों और यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद अन्य सब्सेटेंस से बनने वाले क्रिस्टल्स होते हैं जो पत्थर का रूप ले लेते हैं. ज्यादातार स्टोन पेशाब मार्ग से निकल जाते हैं. लेकिन, अगर किडनी स्टोन बड़े हों तो शरीर से खुद नहीं निकलते और मूत्रमार्ग को ब्लॉक करने लगते हैं. इनसे दर्द होता है, उल्टी आने लगती है, मल या पेशाब में खून नजर आता है या बुखार जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में पथरी को आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से शरीर से निकाला जा सकता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने बताया है कि वह कौन सा पौधा है जिसके पत्ते गुर्दे की पथरी को नेचुरल तरीके से शरीर से निकाल देते हैं और पथरी को पिघलाने में असरदार होते हैं. आप भी इस नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया 3 दिन में बवासीर कैसे ठीक करें
पथरी तोड़ने के लिए क्या खाएं
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पथरी निकालने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर एक पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पौधे को अपामार्ग (Apamarg Ka Paudha) कहा जाता है और चिरचिटा भी बोलते हैं. जिन लोगों को किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी की समस्या है वे अपामार्ग का सेवन कर सकते हैं.
कैसे करें अपामार्ग का सेवन – आचार्य ने बताया कि किडनी की परेशानी में अपामार्ग के पंचांगों यानी फल, जड़, टहनी, फूल और पत्ती को कूट लें. अब 200 ग्राम पानी में 5 ग्राम इस तैयार पाउडर को मिलाएं और उबालें. जब पानी उबलकर केवल 50 मि.ली. रह जाए तो इसे आंच से उतार लें. इस तैयार घोल को आप पी सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण का कहना है अपामार्ग का इस तरह सेवन करने पर किडनी रोग में आराम मिलता है. यह किडनी के इंफेक्शंस को भी दूर रखता है.
अपामार्ग की क्षार भी आएगी काम
आप घर पर ही अपामार्ग की क्षार निकाल सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि किडनी के रोगों में अपामार्ग की क्षार बेहद फायदेमंद साबित होती है.
- सबसे पहले अपामार्ग को जड़ सहित लेकर जला लीजिए.
- इस राख को पानी में डालें और हिलाएं.
- इसे 6 से 10 घंटों तक भिगोकर रख दें.
- इसके बाद राख ऊपर आ जाएगी और पानी के तल पर सफेद परत जम जाएगी.
- पानी के ऊपर से राख हो हटा दें. यह सफेद परत ही अपामार्ग की क्षार होती है.
- इस गुणकारी क्षार को थोड़ी मात्रा में लेने पर किडनी की दिक्कतें और किडनी की पथरी निकल जाती है.
- आधा ग्राम अपामार्ग की क्षार को पानी के साथ लिया जा सकता है.
अपामार्क के ये भी हैं फायदे
दांतों की दिक्कत में – अपामार्ग के इस्तेमाल से दंत रोग दूर किए जा सकते हैं. दांत में पायरिया जमा हो, मसूड़ों या जाड़ में दर्द होने लगे तो अपामार्ग की जड़ (Apamarg Ki Jad) को तोड़कर इससे दातुन किया जा सकता है.
पाचन सुधर सकता है – अपामार्ग के फायदे (Apamarg Benefits) पाचन को भी मिलते हैं. इससे पाचन में सुधार हो सकता है. उल्टी और जी मितलाने जैसी दिक्कतें दूर हो सकती हैं.
त्वचा के लिए – अपामार्ग त्वचा पर निकलने वाले घावों को और फोड़े-फुंसियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है.
मुंह के छाले – मुंह की दिक्कतों में अपामार्ग खासतौर से फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल मुंह के छालों को दूर करने के लिए किया जा सकता है.
सूजन कम होती है – जोड़ों या गठिया की दिक्कत में अपामार्ग असरदार होता है. यह तकलीफ को कम करता है.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर क्या लगाएं कि चेहरा साफ दिखे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कौन सा औषधीय पौधा आएगा काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
5 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
9 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
10 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines