चेहरे पर क्या लगाएं कि चेहरा साफ दिखे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कौन सा औषधीय पौधा आएगा काम

Glowing Skin: अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा अंदरूनी रूप से निखरने लगे और चेहरे के ऊपर चमक नजर आए तो आचार्य बालकृष्ण के बताए प्राकृतिक उपाय आपके बेहद काम आएंगे.

Glowing Skin

चेहरे पर तुरंत निखार लाने के लिए क्या करें?

Skin Care: धूल, मिट्टी और धूप की मार से स्किन का निखार छिनने लगता है. कई बार त्वचा मुरझाई हुई नजर आने लगती है तो कई बार चेहरे का ग्लो कहीं गुम हो जाता है. बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने पर भी स्किन पर कुछ खास निखार नहीं दिखता है. ऐसे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने बताया किस तरह केमिकल से मुक्त प्राकृतिक चीजें त्वचा को निखार सकती हैं. यहां जानिए त्वचा निखारने के लिए किन औषधीय पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण ने इन घरेलू नुस्खों को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद बताया है.

विज्ञापन

चेहरा निखारने के लिए क्या लगाएं

खीरे से चमक जाएगी त्वचा

विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सुंदरता के लिए खीरे को काटकर चेहरे पर घिसा जा सकता है. खीरे को काटकर इसे 5 मिनट हल्के-हल्के चेहरे पर घिसने और तकरीबन 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि खीरे (Cucumber) को हटाने के लिए गुनगुने पानी से चेहरा धोएं. इससे चेहरे पर निखार आ जाएगा और चेहरा बेहद खूबसूरत दिखने लगेगा.

विज्ञापन

झाइयां हटाएगा एलोवेरा

चेहरे पर ताजा एलोवेरा लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) लगाने पर त्वचा की झाइयां, फुंसियां और सनबर्न जैसी शिकायतें दूर होती हैं. एलोवेरा का गूदा चेहरे पर या नहाने से पहले पूरे शरीर पर भी लगाया जा सकता है. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि एलोवेरा के इस्तेमाल के बाद आपको महंगी क्रीम या लोशन लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे त्वचा संबंधी विकार भी दूर हो जाते हैं.

विज्ञापन

झुर्रियों के लिए अनार के पत्ते

जिन लोगों का चेहरा लटकने लगा है या चेहरे की त्वचा ढीली पड़ने लगी है उनके लिए अनार बेहद कारगर साबित होगा. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि अनार के पत्तों को कूटकर उनका रस निकाल लें. इस रस में मीठा तेल यानी तिल का तेल डाल लें. एक किलो अनार की पत्तियों के रस में आधा किलो तिल का तेल मिलाकर रख लें. इस तैयार तेल को चेहरे पर या शरीर के अन्य हिस्सों पर मला जा सकता है. इस तेल से मालिश करने पर झुर्रियां कम होने में असर दिखता है. इस तेल से मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होने लगती है.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आएंगे काम

  • चेहरे पर मेथी और दूध का लेप भी लगाया जा सकता है. इसके लिए मेथी के दानों को रातभर दूध में भिगोकर रखें या 3 से 4 घंटों के लिए भिगोए रखने के बाद पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरा निखर जाता है.
  • खीरे का रस, टमाटर का रस और जौ के आटे को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस मास्क को 20 से 25 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
  • अनार का छिलका भी त्वचा निखारने में असर दिखाता है. अनार के छिलके के पाउडर को पानी या दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ