बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया 3 दिन में बवासीर कैसे ठीक करें

Piles Home Remedies: अगर आप भी बवासीर से दोचार हो रहे हैं तो बाबा रामदेव से जानिए किस तरह बवासीर से छुटकारा पाया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि उनके बताए देसी नुस्खे बवासीर दूर करने में रामबाण साबित होते हैं.

Bawasir Ka Ilaj

बवासीर का रामबाण आयुर्वेदिक इलाज जानिए यहां. Image Credit - Freepik

विज्ञापन

Bawasir Ka Ilaj: मलाशय में हेमोरॉइड्स होने पर बवासीर की दिक्कत हो जाती है. इसमें मलत्याग करते हुए खून निकलता है, दर्द होने लगता है और खुजली महसूस हो सकती है. बवासीर (Piles) क्रोनिक कब्ज के कारण भी हो सकती है जिसमें मलत्याग करते हुए जरूरत से ज्यादा जोर लगाने से रेक्टम में घाव बनने लगते हैं. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बाबा रामदेव कुछ देसी नुस्खों को आजमाने की सलाह दे रहे हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि ये नुस्खे बवासीर को मात्र 3 दिनों में जड़ से खत्म कर सकते हैं. यहां जानिए बाबा रामदेव किन उपायों को आजमाने की सलाह दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर के लिए कौन सा योगा बेस्ट है? बाबा रामदेव ने बताया बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया बवासीर का रामबाण इलाज

बाबा रामदेव की सलाह है कि बवासीर दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको जलाने वाला नहीं बल्कि खाने वाला कपूर इस्तेमाल करना है. इसे भीमसेनी कपूर भी कहते हैं. देसी कपूर को एक चने के बराबर केले में डालकर निगल लेना है. खाली कपूर खाया जाए तो दांतों को नुकसान हो सकता है इसीलिए कपूर को केले में मिलाकर ही खाएं. कपूर को केले में डालकर आपको 3 दिन खाना होगा. बाबा रामदेव ने बताया कि उनके गुरु यह उपाय बताया करते थे.

बरतें ये सावधानी – बवासीर दूर करने के लिए कपूर का सेवन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप जरूरत से ज्यादा कपूर ना खा लें. कपूर को एक चने के बराबर ही लेना है.

नागदोन का पत्ता भी आएगा काम

विज्ञापन

बाबा रामदेव बताते हैं कि नागदोन नाम का एक पत्ता होता है जिसे अक्सर ही लोग घर में लगाते हैं. किसी भी तरह की ब्लीडिंग यानी खून निकलने की दिक्कत में नागदोन के 3 से 4 पत्ते चबाकर ऊपर से पानी पी लेना है. बाबा रामदेव कहते हैं कि 3 दिनों के अंदर खून निकलना बंद हो जाता है और बवासीर ठीक होता है.

नारियल की जटा से बनाएं राख

विज्ञापन

नारियल की जटा यानी उसके छिलको को जलाकर उसकी राख बनाई जा सकती है. बाबा रामदेव का कहना है कि यह एक देसी नुस्खा है जिसमें आपको नारियल के छिलके की राख को छाछ में डालकर पीना है. 2 ग्राम नारियल की जटा की राख को एक गिलास छाछ के साथ सेवन करने पर बवासीर ठीक हो सकती है.

नागकेसर के भी हैं फायदे

विज्ञापन

बाबा रामदेव का कहना है कि नागकेसर फूल की तरह होता है जिसका आपको पाउडर बनाना है. इस पाउडर को सुबह छाछ से और शाम को ठंडे दूध के साथ पिया जा सकता है. महिलाएं इसका सेवन करती हैं तो पीरियड्स की दिक्कत में आराम मिलता है और बवासीर (Hemorrhoids) से राहत मिलती है सो अलग.

बवासीर के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन
  • बवासीर होने पर मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है
  • मलत्याग करते हुए खून बहता है
  • मलद्वार में खुजली हो सकती है
  • मलत्याग करने के बाद भी ऐसा महसूस होता है जैसे मलत्याग करने की जरूरत है
  • एनस (Anus) के आस-पास स्किन दानेदार हो जाती है, लंप्स बनने लगते हैं
  • मलाशय में दर्द महसूस होता है

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

  • खानपान में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें.
  • मलत्याग करने के बाद एनस को गीले टॉयलेट पेपर से पोंछें.
  • दर्द कम करने के लिए गर्म पानी से नहाएं या टब में गर्म पानी भरकर बैठें.
  • एक्सरसाइज करें जिससे बाउल मूवमेंट बढ़े और कब्ज (Constipation) ना हो.
  • कई दिनों तक तकलीफ कम ना हो तो डॉक्टर से संपर्क करें जिससे जरूरी इलाज शुरू किया जा सके.

यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ