Stiffness In Morning: सुबह उठते ही अक्सर ही लोगों को शरीर में अकड़न होने लगती है. यह आम दिक्कत के अलावा गठिया के कारण भी हो सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ.अनिल रहेजा. अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, करोल बाग के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनिल रहेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. रहेजा ने बताया है कि सुबह उठकर अगर शरीर में अकड़न महसूस होती है तो इसकी क्या वजह हो सकती है और कैसे पता चलता है कि यह दिक्कत कोई आम समस्या है या फिर आर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी का लक्षण. यहां जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.
यह भी पढ़ें – ‘कुछ-कुछ होता है’ की छोटी अंजली ने किया शॉकिंग कन्फेशन, बताया किस डिसऑर्डर से लड़ती रहीं सालों तक
सुबह उठकर शरीर में अकड़न होने का कारण
डॉ. रहेजा कहते हैं कि सुबह सोकर उठने पर ऐसा लगता है जैसे शरीर की हड्डियां जाम हो गई हैं. शरीर को खुलने में समय लगता है. जब हम रात को सोते हैं तो हमारी मसल्स इनएक्टिव हो जाती हैं, जोड़ों में फ्लुइड्स का सर्कुलेशन कम हो जाता है और हमारी मसल्स टाइट होने लग जाती हैं. जब हम सुबह उठकर धीरे-धीरे चलते हैं तो यह हड्डियां खुलने लगती हैं. लेकिन, यह हमेशा उम्र के चलते ही नहीं होता है.
कैसे पहचानें अकड़न की वजह
डॉक्टर बताते हैं कि घड़ी में समय देखकर आप पहचान सकते हैं कि आपकी अकड़न (Body Stiffness) का क्या कारण है. अगर सुबह के समय होने वाली यह अकड़न 5 से 10 मिनट में कम हो जाती है तो यह वियर एंड टियर यानी थकान और पुरानी चोट के चलते हो सकता है. यह उम्र बढ़ने के कारण होता है और इसे रेग्यूलर एक्सरसाइज से ठीक किया जा सकता है. सुबह उठने के साथ ही एंकल रोटेशन एक्सरसाइज, घुटने झुकाने वाली एक्सरसाइज और थोड़े स्ट्रेचेस करके या गर्म पानी से नहाने पर भी यह दिक्कत कम हो सकती है.
अगर शरीर की अकड़न सुबह उठने के एक घंटे बाद तक बनी हुई है तो यह इंफ्लेमेटरी आर्थराइटिस यानी गठिया बाई की शिकायत हो सकती है. इसकी ठीक तरह से जांच करवाना जरूरी है.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि सुबह होने वाली हर अकड़न को इग्नोर मत कीजिए.
गठिया के क्या लक्षण होते हैं
- लगातार जोड़ों में दर्द बना रहता है
- जोड़ों में कठोरता महसूस होती है और लचीलापन कम लगने लगता है
- जोड़ों के आस-पास सूजन और जलन महसूस होती है
- जोड़ों के आस-पास की त्वचा की रंगत फीकी नजर आने लगती है
- घुटने गर्म महसूस होने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – पेट का कैंसर होने पर पहले 5 लक्षण कौन से दिखते हैं? यहां जानिए Stomach Cancer Symptoms
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
14 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
18 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
20 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
23 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
23 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines