Kids Constipation: बड़ों की ही तरह बच्चों में भी कब्ज की दिक्कत देखी जाती है. कब्ज का मतलब है बच्चे को मलत्याग करने में दिक्कत आना. छोटे बच्चों को पानी और फाइबर की कमी से कब्ज हो सकती है. अगर बच्चे को मल नहीं आ रहा है या फिर बच्चे का मल सॉफ्ट नहीं है तो इसका मतलब है कि उसे कब्ज की दिक्कत हो गई है. इसी बारे में बताते हुए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट गौरव शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है कि बच्चे को कब्ज से किस तरह राहत दिलाई जा सकती है.
यह भी पढ़ें – जीभ से पता चलेगा सेहत का हाल, एक्सपर्ट ने बताया Tongue पर किन बीमारियों के लक्षण दिखते हैं
कब्ज से राहत के लिए नाभि में डालें यह तेल
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह है कि बच्चा अगर कब्ज से परेशान हो तो उसकी नाभि में कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल की 2 से 3 बूंदे डाल दें. जल्द ही बच्चे की कब्ज ठीक हो जाएगी.
बच्चे को कब्ज क्यों हो जाती है
बच्चे को शरीर में पानी की कमी से, ज्यादा दूध पीने से, मल को रोकने से, शारीरिक गतिविधि की कमी से या फिर किसी दवा के साइड इफेक्ट से कब्ज हो सकती है.
बच्चों में कब्ज के लक्षण
- बच्चों को कब्ज हो जाए तो हफ्ते में 3 बार से कम मलत्याग होता है.
- बहुत सख्त या सूखा मल आ सकता है.
- मलत्याग करते हुए दर्द हो सकता है या बच्चा रोने लगता है.
- देर तक जोर लगाने पर भी मलत्याग नहीं होता है.
- खाना खाने के बाद भी मलत्याग करने में दिक्कत आती है.
ज्यादा दूध पिलाने से परहेज
बच्चे को जरूरत से ज्यादा दूध पिलाने से परहेज करें. ज्यादा दूध भी कब्ज की वजह बन सकता है. बच्चे को उसकी भूख के हिसाब से ही दूध दें.
अगर बच्चा बड़ा है तो क्या करें
अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है तो उसकी पानी पीने की मात्रा बढ़ा दें. इसके अलावा, बच्चे के खानपान में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें.
ध्यान रखें यह बात
एक्सपर्ट की सलाह है कि घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी होता है. अगर बच्चे को कब्ज के साथ ही पेट में दर्द होता है, उल्टी होती है या बच्चा बहुत ज्यादा परेशान रहता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन और खुजली किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया जवाब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
3 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
4 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
6 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
22 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines