जीभ से पता चलेगा सेहत का हाल, एक्सपर्ट ने बताया Tongue पर किन बीमारियों के लक्षण दिखते हैं

Disease Symptoms On Tongue: जीभ पर दिखने वाले निशान या जीभ का टेक्सचर भी बता देता है कि शरीर में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हो रही है. यहां जानिए जीभ किन बीमारियों का लक्षण बता सकती है.

Tongue cancer treatment

जीभ से पहचानें शरीर में कोई दिक्कत तो नहीं.

Tongue Problems: हमारी जीभ सिर्फ स्वाद पहचानने के ही काम नहीं आती है बल्कि यह शरीर का हाल भी बताती है. जीभ का रंग, बनावट और जीभ पर नजर आने वाले निशान ध्यान से देखें जाए तो शरीर के अंदर होने वाली दिक्कतों का पता चल सकता है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रोजाना अगर अपनी जीभ को ध्यान से देखा जाए तो सेहत ठीक है या नहीं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जीभ पर दिखते हैं बीमारियों के लक्षण

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि रोज सुबह बस 1 मिनट अपनी जीभ को जरूर चेक करें. कुछ भी खाने या पीने से पहले शीशे के सामने जाकर अपनी जीभ देखें. आपको अपनी सेहत के बारे में बहुत कुछ पता चल जाएगा. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि ये 3 लक्षण बेहद आसानी से समझे जा सकते हैं.

जीभ पर सफेद परत – अगर जीभ पर सफेद परत नजर आती है तो यह खराब पाचन तंत्र और लो डाइजेस्टिव फायर यानी अग्नि का संकेत होता है.

विज्ञापन

जीभ सामने से लाल होना – अगर जीभ सामने की तरफ से लाल नजर आती है तो यह शरीर में एक्सेस हीट और एसिडिटी का लक्षण हो सकता है.

सूखी जीभ और बीच में दरार – अगर जीभ सूखी हुई दिखती है और बीच में गहरी दरार नजर आती है तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

इन लक्षणों का भी रखें ध्यान

  • अगर जीभ पीली नजर आती है तो यह बैक्टीरिया के बढ़ने, धूम्रपान या खराब ओरल हाइजीन के कारण हो सकता है.
  • अगर जीभ का रंग फीका नजर आता है तो यह एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी के चलते हो सकता है.
  • जीभ अगर पीली या बैंगनी नजर आती है तो यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी या खराब रक्त संचार के कारण हो सकता है.
  • जीभ पर छाले या गांठ नजर आएं, सफेद या लाल धब्बे दिखें तो यह किसी गंभीर बीमारी या कैंसर का लक्षण (Cancer Symptom) हो सकता है, इसे इग्नोर ना करें.

यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन और खुजली किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं? मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ने दिया जवाब

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ