Quitting Sugar: सेहत को देखते हुए अक्सर ही सलाह दी जाती है कि व्यक्ति को नो शुगर डाइट (No Sugar Diet) लेनी चाहिए यानी खानपान से चीनी को निकाल देना चाहिए. हालांकि, ऐसा करना अक्सर ही बेहद मुश्किल होता है. चाय से लेकर खाने के बाद खाए जाने वाले मीठे पकवानों में चीनी डाली ही जाती है. लेकिन, सेहत के लिए चीनी फायदे से ज्यादा नुकसानदायक होती है और इसीलिए चीनी खाने से या कहें ज्यादा चीनी खाने से आमतौर पर मना ही किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर आप 14 दिनों तक चीनी नहीं खाएंगे तो क्या होता है? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि 14 दिनों तक चीनी ना खाने पर क्या होता है. आप भी जानिए चीनी छोड़ देने पर आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव नजर आ सकते हैं.
14 दिनों तक चीनी ना खाने पर क्या होता है
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने बताया कि अगर आप 14 दिनों तक चीनी नहीं खाते हैं या कहें शुगर को अपनी डाइट से पूरी तरह हटा देते हैं तो शरीर पर कई बदलाव नजर आ सकते हैं.
- चेहरा कम फूला हुआ नजर आएगा क्योंकि इंसुलिन ड्रिवन वॉटर रिटेंशन कम हो जाएगा.
- आपका पेट पतला महसूस होने लगेगा क्योंकि इंसुलिन लेवल्स गिरने लगेंगे.
- लिवर से शुगर लोड कम होने लगता है जोकि फैटी लिवर के लिए जरूरी है.
- गट हेल्थ बेहतर होने लगती है क्योंकि कम चीनी का मतलब है फर्मेंटेशन कम होना, गैस कम होना और पेट कम फूलना.
- स्किन क्लियर होने लगती है और चेहरे पर एक्ने कम नजर आता है क्योंकि हाई ग्लाइसेमिक फूड्स के कारण त्वचा लाल और मुंहासों से भरी नजर आती है.
यह भी पढ़ें – किस कमी से एड़ी में दर्द होता है? जानिए किन बीमारियों के लक्षण दिखाई देते हैं पैरों पर
नो शुगर डाइट के दौरान क्या-क्या नहीं खाना चाहिए
ड्रिंक्स – अगर आप नो शुगर डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आपको बेवरेजेस में सोडा, मीठी स्मूदी, जूस, मीठी कॉफी ड्रिंक्स, स्पॉर्ट्स ड्रिंक्स, मीठी मॉक्टेल्स या कॉक्टेल्स या फ्रूट बीयर जैसी चीजें नहीं पीनी चाहिए.
चटनी – केचप, बार्बिक्यू सॉस, हनी मस्टर्ड या कॉफी क्रीमर नहीं लेने चाहिए.
डेयरी प्रोडक्ट्स – नो शुगर डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे फ्लेवर्ड योगर्ट, आइसक्रीम या चॉक्लेट मिल्क नहीं पीना चाहिए.
बेक्ड चीजें – कुकीज, डॉनट, केक, एडेड शुगर वाली ब्रेड या कपकेक नहीं खाने चाहिए.
ब्रेकफास्ट फूड्स – शुगरी सीरियल्स, बार्स, ग्रेनोला, फ्लेवर्ड ओटमील खाने से बचना चाहिए.
कैंडी – गमी कैंडीज, चॉक्लेट या कैरेमल वगैरह नहीं खाने चाहिए.
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि नो शुगर डाइट का मतलब है कि आपकी डाइट में बिल्कुल भी चीनी (Cheeni) ना हो. ऐसे में चाय, मिठाई या हलवा वगैरह भी आपको नहीं खाना है.
कैसे रखें खुद को मोटिवेटेड
नो शुगर डाइट फॉलो करना आसान काम नहीं है और कई बार यह बेहद मुश्किल भी हो जाता है. लेकिन, आपको अपनेआप को मोटिवेटेड रखना होगा. आपको खुद को याद दिलाते रहना होगा कि यह एक जर्नी है और हर दिन अहम है. घर के अंदर या बाहर कहीं चीनी ना खाएं, जो लोग आपको मीठा खाने के लिए कहते हैं उन्हें मना करें, शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें और जिन चीजों में हिडन शुगर होती है उन्हें खाने से भी परहेज करें.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा पित्त की थैली में पथरी हो गई है? यहां जानिए पथरी का सबसे बड़ा लक्षण क्या है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
11 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines