Why Legs Look Shiny: पैर शरीर के बाहर का ही नहीं बल्कि अंदर का भी हाल बता देते हैं. ऐसे में पैरों पर कई बीमारियों के लक्षण भी नजर आते हैं. पैरों का मुलायम दिखना, पैरों पर चिकनाहट दिखना और पैरों पर बाल नजर ना आना कई लोगों को सामान्य लगता है लेकिन डॉक्टर का कहना है कि यह एक गंभीर कंडीशन का संकेत हो सकता है. वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वेन स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में डॉ. कपाड़िया ने बताया है कि पैर का मुलायम नजर आना किस समस्या का संकेत हो सकता है.
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Samantha को हो गई है इंसोमनिया की दिक्कत, यहां जानिए क्या है यह डिसऑर्डर
पैर मुलायम और चमकदार क्यों दिखते हैं
डॉक्टर बताते हैं कि पैरों की त्वचा का बहुत मुलायम, चमकदार और बिना बालों के नजर आना किसी बड़े सैलून से कराए गए ट्रीटमेंट के चलते नहीं बल्कि पैरों से जुड़ी एक बीमारी के चलते हो सकता है. असल में पैरों की यह दिक्कत पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (Peripheral Artery Disease) का वॉर्निंग साइन हो सकती है. जब पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है तो सबसे पहले स्किन रिएक्ट करती है. बालों का गिरना, स्किन का पतला हो जाना, स्किन का शाइनी या थोड़ा टाइट दिखना इसके लक्षण होते हैं.
पैरों की इस दिक्कत को स्किन की दिक्कत समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि स्किन सिर्फ बाहर की दिक्कत का सिग्नल नहीं है बल्कि यह शरीर के अंदर कहीं भी होने वाली दिक्कत का संकेत भी हो सकती है.
ब्लड फ्लो ब्लॉकेज के कारण प्रभावित होता है और यह ब्लॉकेज आपके हाथ, पैरों और ब्रेन को भी प्रभावित कर सकती है. अगर समय पर यह दिक्कत पकड़ में ना आए तो यह अक्यूट लिम्ब इस्केमिया यानी लेग अटैक या एम्यूटेशन मतलब पैर काटने तक का कारण भी बन सकती है.
आर्टरीज के ब्लॉक होने के क्या लक्षण होते हैं
जब आर्टरीज प्लाक की ब्लॉकेज के कारण पतली होने लगती हैं, स्किन और मसल्स को कम ऑक्सीजन मिलता है और न्यूट्रिएंट्स में भी कमी आने लगती है तो शरीर पर ऐसे लक्षण नजर आने लगते हैं –
- त्वचा मुलायम और चमकदार दिखने लगती है
- पैरों और टांगों पर बाल नजर नहीं आते
- पैरों के नाखून धीमी गति से बढ़ते हैं या फिर बहुत मोटे हो जाते हैं
- पैर ठंडे महसूस होते हैं
- पैर के पिछले हिस्से में चलते हुए दर्द होता है और आराम करने पर दर्द से राहत मिलती है
- पैरों पर लगी चोट धीमी गति से बढ़ती है.
डॉक्टर का कहना है कि इन लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. इन्हें इग्नोर करने और घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना और सही राय लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – शरीर में ये 7 बदलाव हो सकते हैं कैंसर का पहला संकेत, ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताए लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
10 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
12 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines