टांगों का मुलायम और चमकदार नजर आना हो सकता है इस बीमारी का संकेत, वैस्कुलर सर्जन ने किया एक्सप्लेन

Shiny Skin Disease: अगर आपके पैर भी चमकदार और मुलायम नजर आते हैं या पैरों पर बाल नहीं दिखते तो यह इस एक बीमारी का संकेत भी हो सकता है. वैस्कुलर सर्जन से जानिए यहा है यह कंडीशन और इसके और कौन से लक्षण नजर आते हैं.

Shiny Legs Disease

त्वचा का जरूरत से ज्यादा मुलायम दिखना हो सकता है खतरे की घंटी.

Why Legs Look Shiny: पैर शरीर के बाहर का ही नहीं बल्कि अंदर का भी हाल बता देते हैं. ऐसे में पैरों पर कई बीमारियों के लक्षण भी नजर आते हैं. पैरों का मुलायम दिखना, पैरों पर चिकनाहट दिखना और पैरों पर बाल नजर ना आना कई लोगों को सामान्य लगता है लेकिन डॉक्टर का कहना है कि यह एक गंभीर कंडीशन का संकेत हो सकता है. वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वेन स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में डॉ. कपाड़िया ने बताया है कि पैर का मुलायम नजर आना किस समस्या का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर मुलायम और चमकदार क्यों दिखते हैं

डॉक्टर बताते हैं कि पैरों की त्वचा का बहुत मुलायम, चमकदार और बिना बालों के नजर आना किसी बड़े सैलून से कराए गए ट्रीटमेंट के चलते नहीं बल्कि पैरों से जुड़ी एक बीमारी के चलते हो सकता है. असल में पैरों की यह दिक्कत पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (Peripheral Artery Disease) का वॉर्निंग साइन हो सकती है. जब पैरों पर ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है तो सबसे पहले स्किन रिएक्ट करती है. बालों का गिरना, स्किन का पतला हो जाना, स्किन का शाइनी या थोड़ा टाइट दिखना इसके लक्षण होते हैं.

पैरों की इस दिक्कत को स्किन की दिक्कत समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि स्किन सिर्फ बाहर की दिक्कत का सिग्नल नहीं है बल्कि यह शरीर के अंदर कहीं भी होने वाली दिक्कत का संकेत भी हो सकती है.

विज्ञापन

ब्लड फ्लो ब्लॉकेज के कारण प्रभावित होता है और यह ब्लॉकेज आपके हाथ, पैरों और ब्रेन को भी प्रभावित कर सकती है. अगर समय पर यह दिक्कत पकड़ में ना आए तो यह अक्यूट लिम्ब इस्केमिया यानी लेग अटैक या एम्यूटेशन मतलब पैर काटने तक का कारण भी बन सकती है.

आर्टरीज के ब्लॉक होने के क्या लक्षण होते हैं

विज्ञापन

जब आर्टरीज प्लाक की ब्लॉकेज के कारण पतली होने लगती हैं, स्किन और मसल्स को कम ऑक्सीजन मिलता है और न्यूट्रिएंट्स में भी कमी आने लगती है तो शरीर पर ऐसे लक्षण नजर आने लगते हैं –

  • त्वचा मुलायम और चमकदार दिखने लगती है
  • पैरों और टांगों पर बाल नजर नहीं आते
  • पैरों के नाखून धीमी गति से बढ़ते हैं या फिर बहुत मोटे हो जाते हैं
  • पैर ठंडे महसूस होते हैं
  • पैर के पिछले हिस्से में चलते हुए दर्द होता है और आराम करने पर दर्द से राहत मिलती है
  • पैरों पर लगी चोट धीमी गति से बढ़ती है.

डॉक्टर का कहना है कि इन लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. इन्हें इग्नोर करने और घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना और सही राय लेना जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ