Pain Behind Eyes Reason: बुखार आने को ज्यादातर लोग हल्के में लेते हैं. लगता है कि सिर्फ बुखार ही है और इसीलिए आम दवा ले लेना या घर पर ही केमिस्ट से लाई दवा ले लेना काफी होता है. लेकिन, यही बुखार (Fever) किसी गंभीर बीमारी का पहला लक्षण भी हो सकता है. खासकर तब जब बुखार के साथ ही शरीर में अन्य दिक्कतें भी होने लगें. बुखार आना, आंखें घुमाने पर दर्द होना और शरीर पर लाल चकत्ते दिखना किस बीमारी का लक्षण है यह बता रहा है स्वास्थ्य मंत्रालय. जानिए किस स्थिति में इन लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए.
बुखार और आंखें घुमाने पर दर्द होना
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुखार के साथ ही आंखें घुमाने पर दर्द होना, सिर में दर्द होना, पीठ और जोड़ों में दर्द होना, शरीर पर लाल चकत्ते निकल आना और गंभीर मामलों में मसूड़ों और नाक से खून आना डेंगू का लक्षण (Dengue Symptoms) होता है. डेंगू के ये लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना और खून की जांच करवाना जरूरी होता है.
अपनी चपेट में कैसे लेता है डेंगू
डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलती है. पानी के बर्तन, टायर, कूलर, टंकी या बेकार पड़ी वस्तुओं आदि में जमा पानी में डेंगू के मच्छर पनप सकते हैं. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं इसीलिए खासतौर से दिन में मच्छरों से बचकर रहना जरूरी है.
मच्छरों से बचकर रहने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने जा सकते हैं, मच्छर भगाने वाली कॉइल जलाई जा सकती है, क्रीम और मच्छरदानी का प्रयोग किया जा सकता है. साथ ही, घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें, घर में अगर कूलर है तो उसका पानी साफ है या नहीं देखें और अगर जरूरत हो तो कूलर को इस मौसम में सूखा ही चलाएं.
डेंगू होने पर कैसे रखें अपना ख्याल
डेंगू होने पर डॉक्टर के कहेनुसार इलाज करवाना जरूरी होता है. इसके अलावा, कुछ और बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, डेंगू के मरीजों को पर्याप्त आराम करने पर ध्यान देना चाहिए, अच्छी मात्रा में लिक्विड्स लेने चाहिए और अगर कोई नया लक्षण नजर आता है तो डॉक्टर को दिखाने में देरी नहीं करनी चाहिए.
किन लोगों को अपना शिकार बनाता है डेंगू मच्छर
घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पानी के जमाव वाले इलाकों में रहने वाले लोगों में डेंगू का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में लोगों को अपना ख्याल रखने के लिए निजी स्तर पर डेंगू से बचाव के तरीके अपनाने जरूरी होते हैं. घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखे जा सकते हैं जिससे घर में मच्छर ना आएं, मस्कीटो रेपलेंट क्रीम लगाकर बाहर निकल सकते हैं और डेंगू के सीजन में पूरे हाथ-पैरों वाले ढके कपड़े पहन सकते हैं.
यह भी पढ़ें – शरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत, एकसाथ दिखें ये 10 लक्षण तो हो जाएं सावधान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
2 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
2 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
6 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
20 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
20 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
1 day agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Health Ministry, WHO
First published on:
Know More: Editorial Guidelines