Fever In Monsoon: मानसून में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. बरसात में मौसम बदलने के चलते बुखार आ सकता है. इसीलिए ज्यादातर लोगों को लगता है कि बुखार सर्दी लगने के कारण आया है. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि यह बुखार किसी गंभीर समस्या का लक्षण हो सकता है. डॉक्टर कहते हैं कि बुखार आने पर अगर शरीर में दर्द होता है और आप पैरासिटामोल लेकर इंतजार करते हैं कि बुखार कम हो जाएगा तो गलती कर रहे हैं. मानसून में बुखार आना मलेरिया, डेंगू (Dengue), चिकनगुनिया या लेप्टोस्पायरोसिस का लक्षण भी हो सकता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके इंटर्नल मेडिसिन के डॉक्टर मिहिर हिरेमथ ने बताया है कि 48 घंटों से ज्यादा बुखार आए और साथ ही शरीर पर कुछ अन्य लक्षण दिखें तो संभल जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कान के अंदर कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया Ear में क्या डालने पर बाहर निकल जाएगा कीट
48 घंटों से ज्यादा बुखार आना
डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको 48 घंटे से ज्यादा बुखार आ रहा है, बुखार के साथ ही खांसी हो रही है, सांस फूल रही है, रैशेज हो रहे हैं और खून निकल रहा है तो इंतजार ना करें बल्कि डॉक्टर से जांच करवाएं. डॉक्टर यह सलाह भी देते हैं कि बुखार आते ही खुद से किसी तरह की एंटीबायोटिक दवा ना लें. डेंगू, चिकनगुनिया, इंफ्लुएंजा या कोई और वायरल इंफेक्शन एंटीबायोटिक्स से ठीक नहीं होते हैं, बल्कि इससे एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बढ़ सकता है और सही इलाज में देरी हो सकती है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सही ट्रीटमेंट की शुरुआत सही डायग्नोसिस से होती है.
गंदे पानी में चलने से करें परहेज
बरसात में जगह-जगह पानी भर जाता है. डॉक्टर का कहना है कि यह पानी आपके जूते-चप्पल या स्किन को ही डैमेज नहीं करता है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से नुकसानदायक होता है. गंदे पानी से सिर्फ स्किन इंफेक्शन ही नहीं होता है बल्कि पैर पर लगा एक हल्का कट भी बैक्टीरिया के लिए एंट्री पॉइंट हो सकता है. इससे लेप्टोस्पायरोसिस हो सकता है. यह बीमारी आपकी किडनी से लेकर लिवर और फेफड़ों तक को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में अगर आप गंदे पानी में उतरे हैं तो घर आते ही अपने पैरों को अच्छी तरह से धोएं. साथ ही, बाहर निकलते हुए अपने घाव को अच्छी तरह कवर करके रखें.
घर में ज्यादा पनपते हैं मच्छर
मानसून में घर के बाहर से ज्यादा घर के अंदर मच्छर पनपते हैं. आपके गमले, AC की ड्रिप ट्रे में, कूलर में, पालतू के बर्तन में या गमरे के नीचे रखी प्लेट में मच्छर पनप सकते हैं. इसीलिए समय-समय पर इन जगहों को चेक करते रहें.
घर के अंदर ना सुखाएं कपड़े
बरसात में इस बात का भी खास ख्याल रखें कि जितना हो सके आप घर के अंदर कपड़े सुखाने से परहेज करें. हर समय अगर घर के अंदर गीले कपड़े टंगे रहेंगे तो घर की ह्यूमिडिटी बढ़ती रहेगी. इससे डस्ट माइट्स और मॉल्ड्स की ग्रोथ बढ़ने लगती है. इससे अस्थमा, एलर्जी, साइनसाइटिस वगैरह की संभावना भी बढ़ती है. अगर आपके पास घर के अंदर कपड़े सुखाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है तो घर के अंदर वेंटिलेशन का ख्याल रखें, पंखे या डिग्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें – आंखों की ये 2 दिक्कतें हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, मैक्स हेल्थकेयर के न्यूरोसर्जन ने किया एक्सप्लेन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
9 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
19 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines