---विज्ञापन---

कान के अंदर कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया Ear में क्या डालने पर बाहर निकल जाएगा कीट

Insect In Ear Removal: कान में अक्सर ही कुछ चला जाता है तो समझ नहीं आता इस चीज को कैसे निकालें. वहीं अगर कीड़ा चला जाए तो खासतौर से सावधानी बरतना जरूरी है.

---विज्ञापन---

Kaan Se Kida Kaise Nikale: कान के अंदर बच्चे अक्सर ही कुछ डाल लेते हैं, वहीं बड़ों के कान में भी सोते समय कुछ चला जाता है. दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब कान में कोई कीड़ा (Insect) चले जाए. कान के अंदर कीड़ा अगर लंबे समय तक अटका रहे तो कान को अंदर से नुकसान भी पहुंचा सकता है और इसीलिए इसे जल्द से जल्द बाहर निकालना जरूरी होता है. लेकिन, अक्सर ही लोग कान में अटकी चीज को बाहर निकालने का सही तरीका नहीं जानते और जाने-अनजाने कान को डैमेज कर लेते हैं. ऐसे में यहां जानिए कान के अंदर फंसे कीड़े या किसी चीज को बाहर कैसे निकालें. सही तरीका बता रही हैं डॉ. दीपिका गर्ग. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके डॉक्टर ने कान में अटकी चीज निकालने का तरीका बताया है. आप भी जानिए डॉक्टर की सलाह.

यह भी पढ़ें- घुटने में दर्द की वजह से नहीं कर पाते वॉक तो डॉक्टर ने बताया कैसे रहें फिट, ये 2 तरीके घटाएंगे वजन

---विज्ञापन---

कान के अंदर कुछ चला जाए तो क्या करें?

आपके या बच्चे के कान में कुछ चला जाए तो जिस कान में कुछ गया है उस कान को नीचे की तरफ झुका लें. कान को झुकाकर हल्का हिलाया जा सकता है. इससे कान में गई चीज निकल सकती है. अगर इस तरह से कान में गई चीज ना निकले तो तुरंत किसी ENT डॉक्टर से जाकर जांच करवाएं.

क्या सीरिंज से पानी डालना चाहिए

---विज्ञापन---

डॉक्टर कहती हैं कि कान में सीरिंज से पानी डालने पर अटकी हुई चीज बाहर आ सकती है लेकिन हर मामले में यह असरदार साबित हो ऐसा जरूरी नहीं है. अगर कोई नॉन-लिविंग चीज या छोटा सा ऑब्जेक्टस, धूल-मिट्टी या बहुत छोटे कोई पार्टिकल्स हैं तो कई बार वो बाहर आ सकते हैं. लेकिन, अगर कान में कोई छोटी बैटरी वगैरह चली गई है तो यह तरीका ना अपनाएं क्योंकि बैटरी कान के सॉफ्ट टिशूज को डैमेज कर सकती है.

अगर कान से खून आ रहा है या किसी और तरह का डिस्चार्ज बाहर आ रहा है तो भी कान में सूंई से पानी नहीं डालना चाहिए. कोई बीज जो पानी डालने से कान में फूल सकती है उस चीज को निकालने के लिए भी कान में पानी नहीं डालना चाहिए.

---विज्ञापन---

कान में कोई जिंदा चीज चली जाए तो क्या करें

अगर आपके कान में कोई लिविंग चीज यानी कोई कीड़ा चला गया है तो आप उस कान को हल्का ऊपर की तरफ उठाकर हल्का गर्म पानी डाल सकते हैं. हल्का गर्म बेबी ऑयल भी डाला जा सकता है. इससे कीड़ा मरकर या बेहोश होकर बाहर आ सकता है.

---विज्ञापन---

कभी ना करें ये काम

डॉक्टर का कहना है कि कान में अगर कुछ चला जाता है तो कभी भी माचिस की तिल्ली, सेफ्टी पिन, कॉटन बड्स या फिर उंगली डालकर उस चीज को निकालने की कोशिश ना करें. ऐसा करने से आप इस चीज को और अंदर पुश कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

डॉक्टर की सलाह है कि अगर यह सभी तरीके आजमाने के बाद भी कान में अटकी चीज बाहर ना आए तो डॉक्टर के पास जाने में देरी ना करें. आप किसी भी अस्पताल के इमरजैंसी वॉर्ड में भी जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें – बालों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 वॉर्निंग साइन पर जरूर रखें नजर

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jul 02, 2026 06:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola