आंखों की ये 2 दिक्कतें हो सकती हैं ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, मैक्स हेल्थकेयर के न्यूरोसर्जन ने किया एक्सप्लेन

Brain Tumor Ke Lakshan: ब्रेन ट्यूमर की दिक्कत में आंखों पर भी लक्षण नजर आ सकते हैं. कई बार लोग इन संकेतों को इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में डॉक्टर से जानिए कैसे पहचानें आंखों से दिमाग की दिक्कतों के वॉर्निंग साइन.

brain tumor Symptoms In Eyes

क्या आंखें दे सकती हैं दिमाग की दिक्कतों का लक्षण?

विज्ञापन

Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर तब होता है जब दिमाग में या दिमाग के आस-पास ट्यूमर की सेल्स पनपने लगती हैं. यह एक खतरनाक बीमारी है और इसीलिए इसके लक्षण जल्द से जल्द पहचानने जरूरी होते हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण नहीं पहचान पाते हैं. इसी बारे में मैक्स हेल्थकेयर के यूट्यूब चैनल से वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, न्यूरोसर्जी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मौनिक गर्ग ने बताया है कि ब्रैन ट्यूमर होने पर आंखें कैसे प्रभावित होती हैं. डॉक्टर का कहना है कि ब्रेन ट्यूमर के ऐसे 2 लक्षण हैं जो आंखों पर नजर आते हैं और लोग इन्हें आंखों की समस्या (Eye Problem) समझकर इग्नोर कर देते हैं.

यह भी पढ़ें – कान के अंदर कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया Ear में क्या डालने पर बाहर निकल जाएगा कीट

विज्ञापन

आंखों में दिखते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण

डबल विजन और ब्लर्ड विजन (Blurred Vision) यानी धुंधला दिखना 2 ऐसी दिक्कतें हैं जिन्हें लोग आंखों की दिक्कतें समझते हैं जबकि ये दिक्कतें ब्रेन फंक्शन बिगड़ने या ब्रेन ट्यूमर होने का लक्षण हो सकती हैं. डॉक्टर कहते हैं कि एकदम से नजर ना आना, ब्लर्ड विजन होना या फिर डबल विजन या एक तरफ देखने में दिक्कत होना ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं. ये दिक्कतें आई कंडीशन होती हैं लेकिन न्यूरोलॉजिकल कंडीशन का गंभीर वॉर्निंग साइन (Warning Sign) भी हो सकती हैं. ये दिक्कतें ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, रेज्ड इंट्राक्रेनियल प्रेशर या नर्व डैमेज का संकेत हो सकती हैं.

डॉक्टर का कहना है कि आपकी आंखें और दिमाग एकसाथ काम करते हैं जिससे बेहतर तरह से देखने में मदद मिलती है. ऐसे में आंखों के ये लक्षण ब्रैन डैमेज का लक्षण हो सकते हैं. इन्हें जल्दी पहचानकर ट्रीटमेंट करवाने पर दिमाग और आंखों दोनों को बचाया जा सकता है. ऐसे में अगर आपको ये लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से जांच करवाने में देरी ना करें.

ब्रेन ट्यूमर में और कौन से लक्षण दिखते हैं

विज्ञापन
  • सिर में दर्द महसूस होता जोकि सुबह बढ़ जाता है
  • जी मितलाता है या उल्टी आती है
  • आंखों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं
  • हाथ या पैर की मूवमेंट कम महसूस होती है
  • बैलेंस बनाने में दिक्कत आने लगती है
  • बोलने में तकलीफ होती है
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है
  • कंफ्यूजन महसूस होती है
  • चीजें याद रखने में दिक्कत आती है
  • सिंपल कमांड्स फॉलो नहीं की जाती
  • पर्सनैलिटी और बिहेवियर में बदलाव नजर आता है
  • दौरा पड़ सकता है
  • सुनने में दिक्कत आने लगती है
  • चक्कर आने लगता है और ऐसा लगता है जैसे आस-पास की दुनिया घूम रही है
  • बहुत ज्यादा भूख लगती है या वजन बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें – भारत घूमने आई थी महिला, इस खतरनाक बीमारी का हुई शिकार, दिमाग में मिले 38 “कीड़े”

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ