Heart Attack Causes: दिल की दिक्कतें पूरे शरीर के काम पर असर डालती हैं और अगर दिल का सही तरह से ख्याल ना रखा जाए तो ये दिक्कतें जानलेवा भी हो सकती हैं. इसी तरह लोगों की ऐसी कुछ जाने-अनजाने की गई गलतियां हैं जो हार्ट अटैक की वजह बन सकती हैं. अक्सर ही लोग जाने-अनजाने सुबह उठते ही ऐसे कुछ काम (Morning Mistakes) करते हैं जो दिल का दौरा आने की वजह बन जाते हैं. सुबह का समय क्रिटिकल होता है. इस समय शरीर की बायलॉजिकल क्लॉक रेग्यूलेट होती है, एकसाथ कई काम कर रही होती है और अगर यह प्रभावित हो तो दिल की सेहत पर दबाव डालती है. वहीं, इस समय हार्मोनल स्ट्रेस सबसे ज्यादा होता है और ब्लड प्रेशर बढ़ते भी देर नहीं लगती है. इसीलिए सुबह के समय खासतौर से कुछ कामों को करने से परहेज करना चाहिए और अपने दिन की शुरुआत इन गलितयों के साथ नहीं करनी चाहिए वर्ना हार्ट अटैक आ सकता है.
यह भी पढ़ें – नाखूनों पर सफेद धब्बे किस कमी की वजह से होते हैं? यहां जानिए कैसे दूर होगी दिक्कत
सुबह की किस गलती से आ सकता है हार्ट | Morning Mistakes That Can Cause Heart Attack
एकदम से फिजिकली एक्टिव हो जाना
सुबह की सबसे बड़ी गलती है एकदम से फिजिकल एक्टिविटी करने लगना या एक्टिव हो जाना जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. सुबह उठकर पलंग से एकदम से उतरना और कोई भारी-भरकर एक्टिविटी करना दिल पर दबाव डालता है.
खराब खाना
सुबह की डाइट का सही होना जरूरी है. अगर सुबह के समय सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर चीजें खाई जाएं जिनमें पोषक तत्व कम होते हैं तो इससे प्लाक का बिल्ड अप बढ़ता है और स्ट्रेस में इजाफा होता है. इसका असर दिल पर नकारात्मक तरीके से पड़ता है.
सुबह स्ट्रेस ट्रिगर होना
अगर सुबह उठते ही आप बहुत एकदम से बहुत स्ट्रेस (Stress) लेने लगते हैं तो इससे शरीर की बायलॉजिकल क्लॉक पर असर पड़ता है. इससे दिल पर दबाव बढ़ता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
- अपने दिन की शुरुआत धीमी गति से करें. हड़बड़ी मचाने से परहेज करें.
- हाइड्रेशन का खास ख्याल रखें. सुबह उठकर सबसे पहले पानी पिएं.
- तनाव से परेशान रहते हैं तो सुबह मेडिटेशन कर सकते हैं.
- अपने स्लीप पैटर्न को अच्छा रखना भी बेहद जरूरी होता है.
- हेल्दी डाइट पर ध्यान दें. नाश्ते में खासतौर से फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें.
यह भी पढ़ें – टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज में क्या अंतर होता है? यहां जानिए कैसे दिखते हैं लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
4 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines