Heart Attack In 40s: खानपान और लाइफस्टाइल अच्छा ना हो तो व्यक्ति को कम उम्र में ही दिल की बीमारियां घेरने लगती हैं. हाई कॉलेस्ट्रोल, मोटापा और धमनियों को होने वाले डैमेज से हार्ट अटैक तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में वक्त रहते रिस्क फैक्टर्स को दूर करना जरूरी होता है जिससे दिल की दिक्कतों (Heart Problems) की संभावना भी कम होने लगे. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि कौन सी गलतियां या कहे आदतें 40 से कम उम्र में हार्ट अटैक की वजह बन सकती हैं. डॉक्टर का कहना है कि पिछले कई सालों में जवान लोगों को हार्ट अटैक आने के कई मामले देखे गए हैं, ऐसे में सभी को कम उम्र में हार्ट अटैक आने के कारणों (Heart Attack Causes) के बारे में जरूर पता होना चाहिए.
यह भी पढ़ें – ब्रेन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Brain Cancer Symptoms कैसे दिखते हैं
40 से पहले हार्ट अटैक आने के कारण
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि 40 की उम्र में हार्ट अटैक आने के ये 5 प्रमुख कारण होते हैं –
लंबे समय तक बैठना – रोजाना 8 से 10 घंटे एक ही जगह पर बैठे रहना और वीकेंड पर अचानक से हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, ट्रेकिंग या ऐसी ही हैवी एक्सराइज करने पर धमनियों को अडैप्ट होने का समय नहीं मिल पाता है. इसका बुरा असर दिल पर पड़ता है..
प्रोटीन पाउडर – डॉक्टर का कहना है कि जिम जाने वाले लोग भर-भरकर प्रोटीन पाउडर और प्री वर्कआउट ड्रिंक्स, एनर्जी बूस्टर्स या फिर हॉर्मोन सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं. इनसे बीपी स्पाइक (High BP), लिपिड डैमेज और ब्लड क्लोटिंग का खतरा भी बढ़ जाता है.
हाई AQI – वायु प्रदूषण भी दिल की समस्याओं को बढ़ाता है. हाई AQI, खराब वेंटिलेशन, ट्रैफिक का धुआं और घर के अंदर का धुआं सिस्टेमेटिक इंफ्लेमेशन का कारण बनते हैं.
कम पानी पीना – शरीर को हाइड्रेशन के लिए पानी की जरूरत होती है. लेकिन, कम पानी पीने और ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करने से दिल को नुकसान पहुंचता है.
दिनभर खाते रहना – अगर पूरे दिन बार-बार स्नैक्स खाते रहे जाएं तो इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, आर्टरीज इंफ्लेम्ड होती हैं और हार्ट अटैक आ सकता है.
हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करें
- अगर आप हार्ट अटैक से बचे रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान में सुधार करना शुरू कर दें. कच्चे फल और सब्जियां खाएं, अनरिफाइंड अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस और पूर्ण अनाज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. इसके अलावा लीन प्रोटीन, दालों और बींस को भी खाना शुरू कर दें. अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे सूखे मेवे, बीज और ऑलिव ऑयल का सेवन करें.
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको शुगरी ड्रिंक्स, फ्राइड फूड्स और रिफाइंड्स कार्बोहाइ़ड्रेट्स का सेवन कम करना है. इससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ती है.
- एक्टिव रहने की कोशिश करें. दिनभर बैठे ना रहें. दिनभर में थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज और वॉक करने के लिए समय निकालें.
- क्वालिटी स्लीप पर ध्यान दें. नींद की कमी एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों (Health Problems) की वजह बनती है.
- दिल की दिक्कतों से दूर रहने के लिए मोटापे को दूर रखना भी जरूरी होता है. इसीलिए वेट मैनेजमेंट पर ध्यान दें.
यह भी पढ़ें – हार्ट ब्लॉकेज खोलने के लिए क्या खाएं? बाबा रामदेव ने बताया कैसे पाएं Heart Blockage से छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
4 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines