नाक का कैंसर कैसा दिखता है? जानिए Nasal Cancer के क्या लक्षण हैं और कैसे होती है इसकी पहचान

Nasal Cancer Symptoms: नाक का कैंसर एक रेयर कैंसर है जिसके लक्षण आम दिक्कतों जैसे ही नजर आ सकते हैं. ऐसे में समय रहते नेजल कैंसर के लक्षणों को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी है. यहां जानिए नाक का कैंसर होने पर कैसे पता चलता है.

Naak Ke Cancer Ke Lakshan

क्या नाक में कैंसर ठीक हो सकता है?

Naak Ke Cancer Ke Lakshan: नाक के कैंसर को नेजल या साइनस का कैंसर (Sinus Cancer) कहते हैं. यह कैंसर नाक के पिछले हिस्से यानी नेजल कैविटी या साइनस में होता है. नेजल कैविटी और साइनस व्यक्ति को सांस लेने में मदद करते हैं और श्वसन तंत्र को संक्रमण से बचाते हैं. ऐसे में नाक का कैंसर (Nasal Cancer) होने पर ट्यूमर गर्दन और सिर के साथ ही शरीर के बाकि हिस्सों को प्रभावित करता है. यह एक रेयर किस्म का कैंसर है. शुरुआत में यह कैंसर केवल नाक को ही प्रभावित करता है और इसके लक्षण आम दिक्कतों की तरह के ही महसूस हो सकते हैं. लेकिन, समय रहते नाक के कैंसर (Nose Cancer) को पहचानकर इलाज शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए नाक का कैंसर कैसा दिखता है, इस कैंसर की चपेट में आने पर कौन-कौनसे लक्षण नजर आने लगते हैं और इससे किस तरह बचा जा सकता है.

विज्ञापन

नाक के कैंसर के लक्षण

  • नाक एक तरफ से हर समय बंद रहती है और यह दिक्कत जाने का नाम नहीं लेती है.
  • नाक से खून बहने लगता है.
  • नाक से बलगम निकलने लगता है या गले में जाता हुआ महसूस होता है. इस बलगम में खून नजर आ सकता है.
  • कैंसर बढ़ने लगता है तो यह आंखों को भी प्रभावित करता है. एक ही चीज दो दिखने लगती है.
  • आंखों से पानी बहने लगता है.
  • आंखें बाहर को निकली हुई सी लगने लगती हैं.
  • कुछ लोगों को देखने में दिक्कत होने लगती है.
  • कुछ लोगों को चेहरा सुन्न पड़ा हुआ महसूस होता है.
  • मुंह खोलने में दिक्कत हो सकती है.
  • एक या दोनों कानों में दबाव महसूस हो सकता है.
  • गले की ग्रंथियां सूज जाती हैं.
  • कोई दांत ढीला पड़ सकता है.
  • नाक के कैंसर में चेहरे, नाक या मुंह के ऊपरी हिस्से पर किसी तरह का लंप या दाना निकल सकता है.

इनमें से ज्यादातर लक्षण (Nasal Cancer Symptoms) ऐसे हैं जो किसी आम दिक्कत में भी हो सकते हैं. इसीलिए इन्हें सीधेतौर पर कैंसर के लक्षण समझने के बजाय डॉक्टर से जांच कराएं.

विज्ञापन

किसे हो सकता है नाक का कैंसर

विज्ञापन
  • नाक का कैंसर होने की संभावना धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों में ज्यादा होती है.
  • HPV वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति को यह कैंसर हो सकता है.
  • अगर आप ऐसी जगह पर काम करते हैं जहां लकड़ी, लेदर या कपड़ों समेत आइसोप्रोपाइल एल्कोहल के कण हवा में मौजूद हों.

नाक के कैंसर से कैसे बचें

  • नाक के कैंसर से बचाव के लिए लकड़ी या कपड़ों की फैक्ट्री में काम करते हुए प्रोटेक्टिव मास्क जरूर पहनें.
  • धूम्रपान करना छोड़ें.
  • किसी भी तरह का सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करें. इससे एचपीवी का खतरा कम होता है और नाक के कैंसर की संभावना भी कम हो जाती है.

नाक के कैंसर का इलाज कैसे होता है

विज्ञापन

नाक के कैंसर के आकार और यह कितना फैल गया है इसके आधार पर डॉक्टर यह निर्धारित करते हैं कि व्यक्ति को कैंसर को किस तरह से ट्रीट किया जाएगा. नाक के कैंसर में ज्यादातर लोगों की सर्जरी की जाती है. इसके अलावा, रेडियोथेरैपी और कीमोथेरैपी काम आती है. कीमोथेरैपी के साथ ही दवाइयां और रेडियोथेरैपी एकसाथ दी जा सकती है. इस ट्रीटमेंट को कीमोरेडिएशन कहते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ