Heart Blockage: हार्ट ब्लॉकेज या दिल की नसों का बंद होना ऐसी कंडीशन है जिसमें नसों में कॉलेस्ट्रोल, प्लाक या चिपचिपी गंदगी जमा होने लगती है. इस प्लाक के जमने से दिल तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और दिल को खून पंप करने में दिक्कतें आने लगती हैं. समय पर दिल की ब्लॉकेज से छुटकारा ना पाया जाए तो इससे हार्ट अटैक (Heart Attack) आने की संभावना बढ़ जाती है और जान भी जा सकती है. ऐसे में हार्ट ब्लॉकेज को कम करने के लिए खाने-पीने की कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. यहां जानिए कौन से हैं ये फायदेमंद फूड्स जो बंद नसों को खोलने में असरदार होते हैं.
हार्ट ब्लॉकेज कम करने के लिए क्या खाएं
हार्ट की ब्लॉकेज वॉर्निंग नहीं देती बल्कि सीधा जान लेती है. ऐसे में इन फूड्स को खाने पर फायदा मिल सकता है –
ओट्स – दिल की नसों को बंद होने से रोकने के लिए या दिल की नसें खोलने के लिए ओट्स खाए जा सकते हैं. ओट्स में इतना फाइबर होता है कि वो खाने के बाद स्पंज की तरह हो जाता है और जितना भी एक्स्ट्रा कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol) है उसे एब्जॉर्ब करके शरीर के बाहर फेंकता है.
लहसुन – यह एक ऐसा फूड है जो हार्ट की नसों को रिलैक्स करता है और प्लाक की फॉर्मेशन को रोकता है. यह बैड कॉलेस्ट्रोल को शरीर के बाहर फेंकता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है. इस बात का ध्यान रखें कि आपको लहसुन को कच्चा ही खाना है, तभी शरीर को इसके फायदे मिलेंगे.
अनार – इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण दिल की नसों की अंदरूनी लेयर को रिलैक्स करता है और उन्हें फ्लेक्सिबल बनाने में हेल्प करता है.
पालक और ब्रोकोली – खानपान में पालक और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों को शामिल करें. ये नाइट्रेट ऑक्साइड रिलीज करती हैं और हार्ट की नसों को रिलैक्स करने में कारगर होती हैं. ये ब्लड फ्लो बेहतर करने में भी असरदार हैं.
चुकंदर – हार्ट की ओवरऑल हेल्थ के लिए चुकंदर खाएं. चुकंदर खाने पर दिल को नाइट्रेट ऑक्साइड मिलता है. यह प्लाक को बनने से रोकता है और दिल की नसों को साफ करता है.
हार्ट ब्लॉकेज के क्या लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.