Kidney Disease Signs: किडनी डिजीज का मतलब है किडनी का शरीर की गंदगी को फिल्टर करने में असमर्थ होना, बॉडी फ्लुइड्स को बैलेंस ना कर पाना और बॉडी मिनरल्स को मेंटेन करने में दिक्कत आना. किडनी डैमेज (Kidney Damage) आमतौर पर धीरे-धीरे होता है और इसके लक्षण सीधेतौर पर नजर नहीं आते हैं. ऐसे में किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं यह बता रहे हैं फॉर्टिस अस्पताल शालीमार बाग के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. भानु मिश्रा. आइए किडनी रोग विशेषज्ञ से ही जानते हैं किडनी की बीमारी के क्या लक्षण हैं, किडनी की बीमारी को कैसे मैनेज किया जा सकता है और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या करना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के 7 लक्षण क्या हैं? जानिए कब Cholesterol बनने लगता है सेहत के लिए प्रॉब्लम
किडनी की बीमारी के क्या लक्षण होते हैं
- जरूरत से ज्यादा पेशाब आने लगता है, खासकर रात के समय पेशाब ज्यादा आता है
- पैरों में, एंकल्स पर और चेहरे पर सूजन नजर आने लगती है
- शरीर में थकान रहने लगती है
- भूख में कमी आने लगती है
- उल्टी आती है
- त्वचा पर खुजली होने लगती है
- मसल्स में क्रैंप्स महसूस होते हैं
- स्पष्ट सोचने में दिक्कत आने लगती है.
कैसे करें किडनी की बीमारी को मैनेज
डॉ. भानु मिश्रा बताते हैं कि किडनी की बीमारी की मैनजमेंट उसके लक्षणों और किस हद तक किडनी डैमेज हुई है इसपर निर्भर करती है. इलाज के लिए हाइपरटेंशन या किडनी डिजीज के कारण हुए किसी और इंफेक्शन की दवा दी जा सकती है. मरीज के लाइफस्टाइल में बदलाव किए जाते हैं, खानपान बदला जाता है, मरीज को नमक कम दिया जाता है, हेल्दी वेट मैनेजमेंट पर ध्यान दिया जाता है और रेगुलर एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है. किडनी डिजीज के एडवांस होने पर डाइलिसिस या ट्रांसप्लांट के बारे में सोचा जाता है.
किडनी को कैसे रखें हेल्दी
किडनी को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. फिजीशियन के कहेनुसार पेनकिलर्स लें, ब्लड शुगर को मैनेज करने पर ध्यान दें, ब्लड प्रेशर को मैनेज करें, धूम्रपान ना करें, एल्कोहल का सेवन ना करें और खानपान में सोडियम और जंक फूड को कम करें.
जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, ब्लड प्रेशर से परेशान हैं या किडनी की दिक्कतें पहले हुई हैं उन्हें किडनी फंक्शन टेस्ट्स करवा लेने चाहिए. किडनी की बीमारियों का पहले ही पता चल जाए तो सही ट्रीटमेंट और अच्छी सेहत को सुनिश्चित किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – भूलने की आदत से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर बढ़ती है मेमोरी, Memory Boost करते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 hr agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
4 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
23 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines