कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के 7 लक्षण क्या हैं? जानिए कब Cholesterol बनने लगता है सेहत के लिए प्रॉब्लम

लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी LDL बढ़ने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और यह किस तरह शरीर को प्रभावित करता है, जानिए यहां. समय रहते गंदे कॉलेस्ट्रोल को पहचानना जरूरी होता है.

Bad Cholesterol Signs On Body
1 / 11
Bad Cholesterol Signs On Body

Bad Cholesterol Signs On Body: शरीर को एक नहीं बल्कि कई कामों के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. लेकिन, गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर यह धमनियों में जमता है और रक्त प्रवाह को बाधित करता है. ऐसे में बहुत से लोगों को हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण (High Cholesterol Symptoms) पता नहीं होते और इसीलिए वे शरीर की दिक्कतों को आम समझकर इग्नोर करते रहते हैं. लेकिन, लंबे समय तक कॉलेस्ट्रोल को नजरअंदाज करने पर यह गंभीर बीमारियों का खतरा बन सकता है. ऐसे में यहां जानिए गंदा कॉलेस्ट्रोल (LDL) क्या होता है, कब खतरनाक बन जाता है और इसके लक्षण कैसे पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल कब बनने लगता है प्रॉब्लम

कॉलेस्ट्रोल कब बनने लगता है प्रॉब्लम 2 / 11

कॉलेस्ट्रोल बुरा नहीं है बल्कि शरीर को सेल्स बनने के लिए, खाना पचाने के लिए और हार्मोन्स बनाने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है. लेकिन, कॉलेस्ट्रोल तब खतरनाक हो जाता है जब शरीर में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) या बैड कॉलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है. एक्सेस कॉलेस्ट्रोल धमनियों में जमने लगता है और हार्ड प्लाक बन जाता है. इससे धमनियां सिंकु़ड़ने लगती हैं और खून के प्रवाह में बाधा बनती हैं.

विज्ञापन

LDL और HDL में क्या अंतर होता है

LDL और HDL में क्या अंतर होता है 3 / 11

हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन HDL गुड कॉलेस्ट्रोल कहलाता है. यह खून से गंदे कॉलेस्ट्रोल को निकालने में मदद करता है. लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन LDL गंदा कॉलेस्ट्रोल होता है जो धमनियों में जमने लगता है.

गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण

गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण 4 / 11

शरीर में गंदा कॉलेस्ट्रोल यानी LDL बढ़ने पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए तो सही इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव करके गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन

हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन 5 / 11

धमनियों में कॉलेस्ट्रोल जमने से हाथ-पैरों में ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है. इस खून की कमी से झनझनाहट महसूस होती है और हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगते हैं.

लगातार पैर में दर्द

लगातार पैर में दर्द 6 / 11

गंदा कॉलेस्ट्रोल पैरों तक खून के प्रवाह को बाधित करने लगता है. इससे पैरों में अक्सर ही दर्द महसूस होता है. इसे मेडिकल भाषा में पेरिफेरल आर्टरी डिजीज PAD कहते हैं.

विज्ञापन

छाती में बेचैनी

छाती में बेचैनी 7 / 11

गंदे कॉलेस्ट्रोल के कारण छाती में बेचैनी और भारीपन महसूस हो सकता है. यह दिल तक जाने वाली धमनियों में रुकावट के कारण होता है

सांस फूलना और थकान

सांस फूलना और थकान 8 / 11

गंदे कॉलेस्ट्रोल के कारण हल्के-फुल्के काम करने या कुछ सीढ़ियां चढ़ने पर ही सांस फूलने लगती है और शरीर में हर समय थकान महसूस होती है सो अलग.

विज्ञापन

आंखों के आस-पास पीले चकत्ते

आंखों के आस-पास पीले चकत्ते 9 / 11

आंखों के आस-पास पीले चकत्ते या पलकों पर खासतौर से पीले दाग नजर आने लगते हैं. यह वसा के जमने से होता है.

हाथ-पैर ठंडे पड़ना

हाथ-पैर ठंडे पड़ना 10 / 11

गंदे कॉलेस्ट्रोल के कारण हाथ-पैर की उंगलियां अक्सर ही ठंडी पड़ जाती हैं. यह ब्लड फ्लो कम होने से होता है.

विज्ञापन

गर्दन, जबड़े और पीठ में दर्द

गर्दन, जबड़े और पीठ में दर्द 11 / 11

ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने से छाती ही नहीं बल्कि गर्दन, जबड़ों और पीठ में भी दर्द महसूस हो सकता है. यह भी पढ़ें - गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम कर सकते हैं ये 7 बीज, जमा हुआ प्लाक होने लगेगा साफ

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन