Peshab Ki Leakage Hona: ब्लैडर कंट्रोल करने में दिक्कत आने पर पेशाब की लीकेज (Urine Leakage) होने लगती है यानी बिना चाहते हुए भी व्यक्ति का पेशाब निकल जाता है. यह एक गंभीर दिक्कत है जिसे यूरनरी इनकोन्टिनेंस (Urinary Incontinence) कहते हैं. महिलाएं और पुरुष दोनों ही पेशाब लीक होने की दिक्कत से दोचार होते हैं. ब्लैडर कंट्रोल करने की दिक्कतें कई तरह की हो सकती हैं, जैसे स्ट्रेस इनकोन्टिनेंस, अरजेंसी इनकोन्टिनेंस, रिफ्लेक्स इनकोन्टिनेंस, ओवरफ्लो इनकोन्टिनेंस, फंक्शनल इनकोन्टिनेंस, टेम्पररी इनकोन्टिनेंस या फिर बिस्तर गीला करना यानी बेडवेटिंग. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ब्लैडर कंट्रोल करने में परेशानी क्यों आती है जिससे समस्या की जड़ तक पहुंचकर इसे ठीक किया जा सके. राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (NIH), यूएस के डाटा के अनुसार, जानिए ब्लैडर कंट्रोल करने में दिक्कत क्यों आती है और महिलाओं और पुरुषों में पेशाब की लीकेज क्यों होती है.
यह भी पढ़ें- किन लोगों को हो सकता है गर्दन का कैंसर? सर्जन ने बताया किन्हें है ज्यादा खतरा, यहां जानिए लक्षण
ब्लैडर कंट्रोल करने में दिक्कत क्यों आती है
सेहत से जुड़ी दिक्कतें, नर्वस सिस्टम और लाइफस्टाइल फैक्टर्स भी ब्लैडर कंट्रोल से जुड़ी परेशानियों की वजह बन सकती हैं, जैसे –
लाइफस्टाइल से जुड़ी दिक्कतें और बीमारियां – एजिंग, ब्लैडर इंफेक्शन, कब्ज, ब्लॉक्ड यूरिनरी ट्रैक्ट जैसे पथरी के कारण, क्रोनिक या लंबे समय से होने वाली खांसी, डायबिटीज, मोटापा या अन्य यूरिनरी दिक्कतें.
नर्वस सिस्टम की दिक्कतें – नर्वस सिस्टम में होने वाली दिक्कतें भी यूरिनरी इनकोन्टिनेंस यानी ब्लैडर कंट्रोल करने में दिक्कत या पेशाब की लीकेज की वजह बन सकती हैं. अगर दिमाग से यूरिनरी ट्रैक्ट तक सिग्नल नहीं पहुंचता है तो ऐसा हो सकता है.
ब्लैडर नर्व्स और मसल्स का डैमेज होना – ब्लैडर नर्व्स और मसल्स डैमेज होने की दिक्कतें डायबिटीज, वैजाइनल चाइल्डबर्थ, प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी, स्ट्रोक या ब्रेन और स्पाइनल कोर्ड इंजरी के कारण बढ़ सकती हैं. इससे यूरिनरी कंट्रोल भी कमजोर होने लगता है.
लाइफस्टाइल फैक्टर्स – खाने की खराब आदतों से कब्ज होना और कब्ज के कारण पेशाब की लीकेज बढ़ना, ज्यादा कैफिनेटेड ड्रिंक्स या एल्कोहल का सेवन करना, कुछ दवाओं का सेवन, फिजिकली एक्टिव ना होना और स्मोकिंग करना भी यूरिन की दिक्कतों को बढ़ा सकता है.
महिलाओं में पेशाब की लीकेज के अन्य कारण
ऊपर बताए गए कारणों के अलावा महिलाओं में कुछ अन्य कारणों के चलते ब्लैडर कंट्रोल कमजोर होने लगता है और पेशाब की लीकेज हो सकती है, जैसे –
- प्रेग्नेंसी और बच्चे को जन्म देना
- ट्रॉमा या कोई चोट के कारण
- पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स
- मेनोपॉज
- पेल्विक फ्लोर की मसल्स कमजोर होना.
पुरुषों में पेशाब की लीकेज के अन्य कारण
नर्वस सिस्टम, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के अलावा पुरुषों में पेशाब की लीकेज का एक बड़ा कारण प्रोस्टेट की दिक्कतें हो सकती हैं. पुरुषों की प्रोस्टेट ग्रंथि में दिक्कतें, प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ जाना, पेशाब की धार का धीमा होना और ब्लैडर का ठीक तरह से खाली ना हो पाना पेशाब की लीकेज का कारण बन सकता है.
यह भी पढ़ें- घर पर खुद ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? WHO ने शेयर किया तरीका, कहा इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- NIH
First published on:
Know More: Editorial Guidelines