Throat Cancer Symptoms: गले का कैंसर तब होता है जब कैंसर की एब्नॉर्मल सेल्स गले की नलियों, वॉयस बॉक्स, टॉन्सिल्स या गले के अन्य हिस्सों में पनपने लगती हैं. यही कोशिकाएं ट्यूमर का रूप ले लेती हैं और बढ़ने लगती हैं. ऐसे में गले के कैंसर को बढ़ने से रोकने के लिए इसे शुरुआती स्टेज में पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट हेड और नाक, कान, गले के स्पेशलिस्ट यानी ENT स्पेशलिस्ट डॉ. रवि मेहर. आइए डॉ. रवि मेहर से ही जानें गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं और किन लोगों में इस कैंसर के होने की संभावना ज्यादा होती है.
यह भी पढ़ें – क्या सांस फूलना फेफड़ों के कैंसर का लक्षण है? WHO के अनुसार Lung Cancer के 7 संकेत कौन से हैं, जानिए यहां
गले के कैंसर के शुरुआती लक्षण
- गले के कैंसर के शुरुआती लक्षणों में कई बार मरीज को ऐसा लगता है कि उसके गले में खराश है
- महसूस होता है जैसे गले में कुछ अटका हुआ है
- गले में दर्द हो सकता है
- धीरे-धीरे जब बीमारी बढ़ती है तो आवाज में भारीपन या आवाज में बदलाव महसूस हो सकता है
- शुरुआती स्टेज में खाना खाने में दिक्कत हो सकती है
- खाना निगलने में दिक्कत आती है
- कई बार खांसी आती है और खांसी बहुत दिनों तक होती है
- अगर खांसी लंबे समय से आ रही है और खांसी के साथ ही खून (Blood In Cough) आ रहा है तो यह गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है
- गले के कैंसर में कई बार देखा जाता है कि बिना किसी वजह मरीज का वजन कम होने लगता है.
गले के कैंसर में कान में दिक्कत
डॉ. रवि मेहर बताते हैं कि गले के कैंसर में कान में भी दर्द हो सकता है. मरीजों के कान नॉर्मल होते हैं लेकिन कान में दर्द इसलिए होता है क्योंकि गले और कान की नस का एक ही ऑरिजिन होता है. ऐसे में गले के कैंसर में कान में भी दर्द महसूस हो सकता है.
सांस लेने में दिक्कत
गले का कैंसर जब ज्यादा बढ़ जाता है तो सांस की नली में रुकावट आने लगती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है, कई बार सांस अटक जाती है, सांस मुश्किल से आती है और ऐसा लगता है जैसे मरीज का दम घुट रहा है. हालांकि, सांस लेने में दिक्कत आना कैंसर की एडवांस स्टेज में देखा जाता है.
2 हफ्तों तक दिखें ये लक्षण तो कभी ना करें इग्नोर
अगर व्यक्ति को 2 हफ्तों से ज्यादा समय तक आवाज में बदलाव (Voice Change) महसूस होता है, गले में खराश और दर्द है, खाना निगलने में दिक्कत आ रही है तो इन लक्षणों को कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए और ENT सर्जन को दिखाना चाहिए.
किन लोगों को है ज्यादा खतरा
डॉक्टर बताते हैं कि गले में कैंसर का खतरा ज्यादातर पुरुषों में होता है. यह उन लोगों को ज्यादा होता है जो धूम्रपान करते हैं या एल्कोहल का सेवन करते हैं. इन दोनों ही चीजों से गले का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें – पेशाब में दिक्कत, धीमी धार और ब्लैडर खाली ना लगना… स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के क्या लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
17 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
39 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines