Kidney Disease Symptoms: मरीजों में अक्सर ही किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है लेकिन मरीजों को इस बात का अंदेशा ही नहीं होता है. शुरुआत आम दिक्कतों से होती है, जैसे बहुत ज्यादा थकान, पैरों में सूजन या फिर बेहोशी छाना. लगता है जैसे यह सब लंबे समय तक रहने वाली थकान की वजह से है. लेकिन, जब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तो पता चलता है असल में किडनी खराब हो चुकी है और क्रिएटिनिन गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है. ऐसे में AIIMS, नई दिल्ली के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप महाजन से जानिए किडनी फेलियर होने से पहले शरीर में कैसे चेतावनी संकेत दिखते हैं और किस तरह इन संकेतों को पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – आयोडीन की कमी से हो सकता है थायराइड डिसऑर्डर, VMCC सफदरजंग अस्पताल की प्रोफेसर ने बताया क्या-क्या खाने पर मिलेगा Iodine
क्या है किडनी फेलियर
हमारे देश में हर 10 में से एक व्यक्ति को किडनी की परेशानी है और ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं है कि उन्हें किडनी की परेशानी हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि क्रोनिक किडनी डिजीज एक साइलेंट या धीरे-धीरे बढ़ने वाली बीमारी है और इसके लक्षण (Kidney Disease Symptoms) बहुत जल्दी नहीं आते हैं. जबतक इस बीमारी के लक्षण नजर आते हैं तबतक नुकसान काफी बढ़ चुका होता है. ऐसे में डॉ. संदीप महाजन का कहना है कि किडनी फेलियर को समझना जरूरी है.
किडनी एक व्यस्त ऑर्गन है. यह दिनभर में लगभग 200 लीटर खून की सफाई करता है, शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट बाहर निकालने के अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, पानी की सही मात्रा बनाए रखता है और इलेक्ट्रोलाइट्स को ठीक रखता है. इसके अलावा, किडनी ऐसे कई हार्मोन बनाता है जो शरीर में RBC यानी रेड ब्लड सेल्स की मात्रा और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. जब किडनी की क्षमता कम होने लगती है तो शरीर इसे कई समय तक संभालने की कोशिश करता है और कई सालों तक कोई संकेत नहीं आते हैं. लेकिन, जब लक्षण दिखाई देने लगते हैं तब किडनी के काम करने की क्षमता 30% से 40% तक ही रहती है.
किडनी की बीमारी कौन-कौन सी है
किडनी की बीमारी को eGFR के आधार पर 5 स्टेज में बांटा जाता है-
- स्टेज 1 और स्टेज 2 में किडनी डैमेज तो होती है लेकिन कोई संकेत नहीं होते.
- स्टेज 3 में जब किडनी की क्षमता 40% से कम होती है तो ब्लड टेस्ट में दिक्कतें और कुछ मामूली संकेत दिखने लगते हैं.
- स्टेज 4 ऐसी स्थिति है जिसमें किडनी की क्षमता 30% या उससे कम होने पर तुंरत इलाज की जरूरत होती है.
- स्टेज 5 में डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है.
इन चेतावनी संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
- हाल ही में ब्लड प्रेशर का हाई होना या ऐसा ब्लड प्रेशर जो पहले दवाओं के साथ कंट्रोल्ड था लेकिन अब काबू में नहीं आ रहा
- पेशाब में झाग आना, खून आना (Blood In Urine), पेशाब की मात्रा कम होना, बार-बार रात में पेशाब आना
- पैरों और आंखों के आस-पास सूजन दिखाई देना.
डॉक्टर बताते हैं कि बीमारी के बढ़ने के साथ-साथ कई और लक्षण स्पष्ट हो जाते हैं, जैसे लगातार थकान रहना जो आराम करने पर ठीक नहीं होता, जी मिचलाना या भूख ना लगना, मुंह में धातु का स्वाद आना, त्वचा का पीला पड़ना, रूखी त्वचा और बहुत रूखापन होना या लगातार खुजली होना. इनमें से अगर कोई भी लक्षण दिखे तो जांच करवाना जरूरी है.
किडनी की जांच करवाना है जरूरी
सीरम क्रिएटिनिन टेस्ट, एस्टिमेटेड GFR और यूरिन प्रोटीन टेस्ट ये जांच सस्ती हैं और आसानी से उपलब्ध हैं. ये जांच अगर समय रहते करवा ली जाएं तो जीवन बदल सकती हैं.
कब बढ़ता है किडनी रोग का खतरा
ऐसी कुछ स्थितियां हैं जिनमें किडनी रोग (Kidney Disease) का खतरा बढ़ जाता है जैसे डायबिटीज. डायबिटीज दुनियाभर में किडनी फेलियर का सबसे मुख्य कारण है. लगातार ब्लड प्रेशर का ज्यादा रहना, परिवार में किसी को किडनी की बीमारी होना, बार-बार किडनी स्टोन होना, बार-बार यूरिन इंफेक्शन होना या बार-बार किडनी की दिक्कतें होना किडनी रोग का खतरा बढ़ा सकता है. इसके अलावा, लगातार पेनकिलर खाना या किडनी को नुकसान पहुंचा सकने वाली दवाएं ज्यादा लेना किडनी की दिक्कतों को बढ़ा सकता है. इन दिक्कतों से जूझ रहे लोगों को हर साल किडनी की जांच करवाना बेहद जरूरी है.
डॉक्टर कहते हैं कि अगर किडनी की बीमारी समय रहते पकड़ी जाए तो उसे अच्छे से मैनेज किया जा सकता है. लेकिन, अगर यह स्टेज 4 या 5 में पकड़ी जाती है तो इलाज के विकल्प कम हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें – आंखों पर दबाव और सिर के दर्द को कम करेगा यह 20-20-20 रूल, जानिए यह क्या है और कैसे करता है काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 hr agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
3 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
7 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
22 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - AIIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines