Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह का कैंसर तब फैलता है जब मुंह के अंदर एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं और कैंसर का रूप ले लेती हैं. यह कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से में हो सकता है. यह मसूड़ों, जीभ, गाल के अंदर और जीभ पर भी हो सकता है. ऐसे में मुंह के कैंसर (Mouth Cancer) के लक्षणों को आम दिक्कतें समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ओरल कैंसर को समय रहते पहचान लिया जाए तो इलाज किया जा सकता है. यहां जानिए जीभ पर और जीभ के अलावा मुंह के अन्य हिस्सों पर कैंसर के लक्षण कैसे नजर आते हैं. मुंह के कैंसर की पहली स्टेज से लेकर आखिरी स्टेज तक के लक्षण कुछ ऐसे दिखते हैं –
यह भी पढ़ें- लिवर सिरोसिस का पता कैसे चलता है? जानिए Liver Cirrhosis में कैसे लक्षण नजर आते हैं
मुंह के कैंसर की पहली स्टेज के लक्षण | Stage 1 Oral Cancer Symptoms
- मुंह में छाला निकल सकता है जो अगर 3 हफ्ते से ज्यादा रहे तो मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
- मुंह में कैंसर होने पर मुंह के अंदर लाल-सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं.
- जीभ पर सफेद परत जमी हुई दिखती है जो हटती नहीं है.
- मुंह के अंदर या होंठों के ऊपर दाना नजर आ सकता है.
- कुछ भी निगलने में दिक्कत होने लगती है.
- बोलने में तकलीफ होती है और मुंह खोलने पर फटी-फटी सी आवाज निकलती है.
- गले के अंदर या बाहर मोटा दाना निकल सकता है.
- मुंह के अंदर दर्द रहने लगता है.
- बिना किसी कारण वजन कम होने लगता है.
- जीभ के टेक्सचर या रंग में बदलाव दिख सकता है.
मुंह के कैंसर की दूसरी और तीसरी सटेज में क्या होता है
मुंह के कैंसर की दूसरी और तीसरी स्टेज गंभीर होती है. इसमें ट्यूमर बढ़ा हो जाता है और मुंह के साथ ही गर्दन और सिर को प्रभावित करने लगता है. इस स्टेज में जबड़े, होंठ, जीभ और मुंह के अन्य हिस्सों में कुछ भी महसूस होना बंद होने लगता है. नर्व्स में हाइपरसेंसिटिविटी के कारण दर्द होने लगता है. ओरल कैंसर बढ़ता जाता है तो व्यक्ति को खाना चबाने में भी दिक्कत होने लगती है. मुंह खोलना और बंद करना भी मुश्किल हो जाता है.
इस स्टेज में सलाइवा बनाने वाली ग्रंथियां सूज जाती हैं. लिम्फ नोड्स में सूजन आने लगती है. मुंह में दर्द होता है जो बिना दवाओं के जाता नहीं है और मुंह से ठीक तरह से आवाज नहीं निकलती.
ओरल कैंसर की चौथी या आखिरी स्टेज के लक्षण
ओरल कैंसर के एडवांस होने पर ट्यूमर मुंह के आस-पास के अंगों में भी फैलने लगता है और ये हिस्से सुन्न पड़ने लगते हैं या इनमें जरूरत से ज्यादा दर्द होता है. ओरल कैंसर की यह चौथी या कहें आखिरी स्टेज होती है. इस स्टेज में लिम्फ नोड्स सूज जाते हैं जबड़े की मसल्स से कंट्रोल चला जाता है जिससे कुछ मामलो में जबड़ा खुला का खुला रह जाता है और कुछ मामलों में खुलता ही नहीं है. इस स्टेज में व्यक्ति के दांत गिरने लगते हैं और जबड़े की हड्डी या जीभ सूजना शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा देती हैं खाने की ये चीजें, परहेज ना करने पर High BP से तबीयत हो सकती है खराब
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines