ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा देती हैं खाने की ये चीजें, परहेज ना करने पर High BP से तबीयत हो सकती है खराब

High Blood Pressure Causes: खानपान अगर सही ना हो तो ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ते देर नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें खाते ही ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है.

Foods That Increase Blood Pressure
1 / 7
Foods That Increase Blood Pressure

High BP Causes: आज के समय में सेहत को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचानी वाली कंडीशन हाई ब्लड प्रेशर से अनेक लोग परेशान रहने लगे हैं. हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर (Silent Killer) भी कहा जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे धमनियों को डैमेज करता रहता है और एक दिन आता है जब हाई ब्लड प्रेशर के कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ जाता है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी फेलियर भी हो सकता है. ऐसे में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है. अक्सर ही लोगों को लगता है कि नमक खाने से ही ब्लड प्रेशर बढ़ता है लेकिन खानपान की ऐसी और भी कुछ चीजें हैं जो तेजी से ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं.

विज्ञापन

तली हुई चीजें

तली हुई चीजें 2 / 7

तली हुई चीजों में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा सकते हैं. ऐसे में अपने फेवरेट फूड्स को तलने के बजाय आप एयर फ्राई करके खा सकते हैं.

विज्ञापन

कॉफी या चाय

कॉफी या चाय 3 / 7

कॉफी और चाय में मौजूद कैफीन रक्त धमनियों को सिंकोड़ने का काम करती हैं. रक्त धमनियों के पतले हो जाने से खून तेजी से पंप नहीं हो पाता है. इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है.

सोडा या एनर्जी ड्रिंक्स

सोडा या एनर्जी ड्रिंक्स 4 / 7

सोडा या एनर्जी ड्रिंक्स में भी कैफीन होता है. ऐसे में इन ड्रिंक्स से भी ब्लड वेसल्स टाइट होने लगती हैं. एक एनर्जी ड्रिंक ही सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर को 30 मिनट में 10 पॉइंट तक बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए क्या करना चाहिए

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए क्या करना चाहिए 5 / 7

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कम सोडियम वाली, कभी-कभी कैफीन वाली और एनर्जी ड्रिंक्स से दूर रहने वाली डाइट लेनी चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर कम रखने में मदद मिलती है.

क्या खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने लगता है

क्या खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने लगता है 6 / 7

हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, बेरीज, ओटमील और फैटी फिश वगैरह खाने-पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में इन फूड्स को अपने खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं 7 / 7

हाई ब्लड प्रेशर होने पर सिर में तेज दर्द रहने लगता है, सांस फूलती है, चक्कर आने लगता है, नाक से खून बह सकता है और सीने में दर्द महसूस होने लगता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन