HIV Symptoms In Mouth: एचआईवी से संक्रमित होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है. एचआईवी का इलाज ना किया जाए तो यह एडवांस होकर AIDS बन जाता है. AIDS एचआईवी की लास्ट स्टेज होती है. इसीलिए HIV को पहचानना और इलाज शुरू करना जरूरी है. WHO के इंटरनेशनल असोसिएशन ऑफ प्रोवाइडर्स ऑफ एड्स (IAPAC) के अनुसार, एचआईवी के शुरुआती सालों में डेंटिस्ट सबसे पहले एचआईवी को पहचान लेते थे क्योंकि उन्हें मरीज के मुंह से उसकी कमजोर इम्यूनिटी का पता चल जाता था. यूएस हेल्थ रिसोर्सेस एंड सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (HRSA) की मानें तो HIV के एक-तिहाई से ज्यादा मरीजों में कम से कम एक बड़ी ओरल हेल्थ प्रोब्लम होती ही है और तकरीबन दो-तिहाई लोगों को कभी रेग्यूलर डेंटल केयर नहीं मिलती. ऐसे में HIV के शुरुआती लक्षणों (HIV Ke Lakshan) को मुंह में होने वाली दिक्कतों के जरिए पहचाना जा सकता है. यहां जानिए IAPAC के अनुसार एचआईवी के लक्षण मुंह या जीभ पर कैसे नजर आ सकते हैं.
मुंह में दिखने वाले HIV के लक्षण
मुंह में होने वाली दिक्कतें, दांतों का टूटना, ढीला होना या मसूड़ों से खून आना वगैरह आम समस्या भी हो सकता है, लेकिन यहां उन लक्षणों का जिक्र किया जा रहा है जो HIV के मरीजों में नजर आते हैं.
ओरल थ्रश – कैंडिडिआसिस या ओरल थ्रश (Oral Thrush) फंगस कैंडिडा से होने वाली दिक्कत है जिसमें जीभ के ऊपर या मुंह के ऊपरी हिस्से में पनीर जैसी सफेद परत या दाने नजर आने लगते हैं. यह मुंह के किसी दूसरे हिस्से में भी हो सकते हैं. कैंडिडिआसिस इंफेक्शन गले तक भी फैल सकता है और इसमें होंठों के किनारों पर भी दिक्कत होने लगती है.
ड्राई माउथ या दांतों का गिरना – एचआईवी में ड्राई माउथ की दिक्कत हो सकती है. इसमें शरीर सलाइवा को ठीक तरह से नहीं बना पाता है और खाना निगलने में भी दिक्कत आती है.
छाले निकलना – मुंह के अंदर छोटे-बड़े छाले निकल सकते हैं. इनके किनारे लाल और केंद्र ग्रे रंग का हो सकता है.
मसूड़ों की दिक्कतें – मसूड़ों के सूजने की दिक्कत हो सकती है. इसमें दांतों का ढीला होना भी एक लक्षण है. एचआईवी संक्रमण के 18 महीनों में ही दांतों का गिरना शुरू हो सकता है. ड्राई माउथ और स्मोकिंग की आदत मसूड़ों की दिक्कत को और बढ़ा सकती है.
ओरल हेयरी ल्यूकोप्लाकिया – यह एचआईवी का लक्षण हो सकता है. इसमें जीभ के किनारों पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं.
कापोसी सारकोमा – यह आमतौर पर मसूड़ों, मुंह के ऊपरी हिस्से और जीभ के पिछले हिस्से पर गहरे बैंगनी या लाल रंग के धब्बे होते हैं जोकि एचआईवी का लक्षण हो सकते हैं.
मुंह में मस्से निकलना – ह्यूमन पेपिलोमावायरस एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन है जिसमें मुंह के अंदर मस्से निकलने लगते हैं. यह HIV का संकेत हो सकता है.
पुरुषों में HIV के लक्षण कैसे दिखते हैं (HIV Symptoms In Men)
- मुंह में होने वाली दिक्कतों के अलावा एचआईवी में पुरुषों को फ्लू जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. इसमें बुखार, गले में दर्द और बहुत ज्यादा थकान महसूस हो सकती है.
- त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं. इनमें खुजली हो भी सकती है और नहीं भी.
- जेनिटल एरिया पर दाने हो सकते हैं.
- प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन आ सकती है और इजेक्यूलेशन में दिक्कत हो सकती है.
- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत हो सकती है.
- रात में बिना किसी कारण पसीने आ सकते हैं.
- बिना किसी कारण के वजन कम होने लगता हैं.
- खांसी आती है और सांस फूलने की दिक्कत होती है.
- कंफ्यूजन होती है, ब्रेन फॉग होने लगता है, चिड़चिड़ापन रहता है और डिप्रेशन या मेमोरी कमजोर हो सकती है.
HIV के लक्षण दिखें तो क्या करना चाहिए
अगर एचआईवी के एक या उससे ज्यादा लक्षण नजर आते हैं तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है. एचआईवी के लक्षणों की जितनी जल्दी पहचान हो जाए और जितनी जल्दी इलाज शुरू हो जाए उतना अच्छा होता है ताकि जीवन जीने की गुणवत्ता बेहतर हो सके. इस बीमारी को नजरअंदाज करने पर सामान्य जिंदगी जीना मुश्किल होता है और जान जाने का खतरा रहता है.
यह भी पढ़ें- बुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना क्यों है जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
17 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
19 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
21 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - IAPAC
First published on:
Know More: Editorial Guidelines