Diabetes Ke Lakshan: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जिसके संकेत वक्त रहते पहचानना बेहद जरूरी है. अक्सर ही लोग इन शुरुआती लक्षणों को आम समझकर इग्नोर कर देते हैं जिससे समस्या कब जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है पता नहीं चलता. खासतौर से पैरों पर डायबिटीज के शुरुआती लक्षण (Diabetes Symptoms) दिखते हैं. इसी बारे में बता रहे हैं डॉक्टर विवेक जोशी. अपने सोशल मीडिया हैंडल से विवेक जोशी ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि डायबिटीज का पैरों पर क्या असर होता है और पैरों पर इसके शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं. आप भी जानिए किस तरह पैरों से पहचान सकते हैं डायबिटीज के चेतावनी संकेत.
पैरों पर दिखते हैं डायबिटीज के शुरुआती संकेत | Early Signs Of Diabetes In Feet
डॉ. विवेक जोशी का कहना है कि अगर आपको पैरों में झनझनाहट (Tingling Sensation) महसूस होती है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. इसमें ऐसा महसूस होता है जैसे पैरों में कोई सुईं चुभो रहा हो या फिर पैरों में चींटिया चढ़ रही हैं. पैरों में चींटिया चढ़ना विटामिन बी12 की कमी ही नहीं बल्कि डायबिटीज के चलते भी हो सकता है. डायबिटीज में नसों की क्षति होने लगती है जिसे डायबेटिक न्यूरोपैथी कहते हैं. इसमें पैरों तक रक्त संचार सही तरह से नहीं हो पाता है.
यह भी पढ़ें – लिवर खराब होने से 3 महीने पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, समय रहते ऐसे पहचानें Liver Damage Symptoms
पैरों पर ये लक्षण भी आते हैं नजर
तलवों में जलन – डायबिटीज का एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि अक्सर ही पैरों के तलवों में जलन (Burning Sensation) महसूस होने लगती है.
पैर ठंडे पड़ना – पैरों में सेंसेशन कम होने लगती है, गर्माहट महसूस नहीं होती और पैर ठंडे पड़ जाते हैं.
त्वचा में बदलाव – पैरों की त्वचा का रंग बदला हुआ नजर आने लगता है.
रूखापन और खुजली – पैरों की त्वचा सूखने और फटने लगती है. त्वचा पर खुजली भी होती है.
घाव भरने में देरी – पैरों पर मामूली चोट, कट या छाला लगने पर भी वो ठीक नहीं होता है.
नाखून में बदलाव – पैर के नाखूनों का आकार बदलने लगता है, नाखून पीले पड़ने लगते हैं या फंगल इंफेक्शन हो जाता है.
पैरों के आकार में बदलाव – पैरों की उंगलियों या पंजों का आकार बदला हुआ दिखता है. अक्सर ही पैर सूजे हुए या नए ढांचे में नजर आते हैं.
शरीर पर डायबिटीज के आम लक्षण
- डायबिटीज होने पर व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने लगता है.
- ज्यादा प्यास लगना डायबिटीज का लक्षण हो सकता है.
- बार-बार भूख लगने लगती है.
- बिना किसी कारण के वजन कम हो सकता है.
- शरीर में हमेशा थकान महसूस होती है.
- धुंधला नजर आ सकता है. डायबिटीज आंखों को भी प्रभावित करती है.
- त्वचा काली पड़ने लगती है.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण क्या होता है? डॉक्टर ने बताई High Cholesterol की असल वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
6 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
12 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines