First Signs Of Having Gallstones: आजकल खराब खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. इसमें से कुछ तो ऐसी हैं जिनके बारे में पहले कभी सुना ही नहीं होता. इसी लिस्ट में गॉल ब्लैडर स्टोन यानी पित्ताशय की पथरी जैसी बीमारी शामिल है. कई बार लोगों को लंबे समय तक इसके बारे में पता ही नहीं चलता, क्योंकि शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण हल्के होते हैं. हालांकि, पेट में दर्द, अपच और मतली जैसी समस्याएं इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं. समय रहते लक्षणों को पहचानना और इलाज करवाना बेहद जरूरी है. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो पेट में दर्द की समस्या काफी बढ़ सकती है.
इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह
क्या होता है गॉल ब्लैडर स्टोन?
गॉल ब्लैडर यानी पित्ताशय लिवर के नीचे होता है. इसका काम पित्त को स्टोर करना होता है, जो खाने में मौजूद वसा को पचाने में मदद करता है. जब पित्त में कोलेस्ट्रॉल, बिलीरुबिन या अन्य पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है तो वे जमकर छोटे-छोटे पत्थर यानी स्टोन का रूप ले लेते हैं.
गॉल ब्लैडर स्टोन क्यों होता है?
इसके होने का कोई एक कारण नहीं है, क्योंकि कई कारण हैं जो इंसान के खानपान पर निर्भर करता है. हालांकि, कई एक्सपर्ट कुछ ऐसी चीजें बताता हैं जिनकी वजह से ब्लैडर स्टोन के होने की संभावना ज्यादा रहती है.
- कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होना
- हाई फैट डाइट लेना
- मोटापा
- वजन कम करना
- डायबिटीज की समस्या
- महिलाओं में हार्मोनल बदलाव
- पित्ताशय की पथरी का इतिहास होना
क्या पेट में दर्द इसका लक्षण हो सकता है?
इस दौरान पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है. पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से या बीच में अचानक तेज दर्द महसूस हो सकता है. यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक रह सकता है.
गॉल ब्लैडर स्टोन के लक्षण
- खाने के बाद दर्द बढ़ना
- मतली और उल्टी की समस्या होना
- अपच और गैस की समस्या होना
- पीठ और कंधे में दर्द होना
कब जाएं डॉक्टर के पास?
अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए. अगर पथरी पित्त नली में फंस जाती है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है. बुखार के साथ तेज दर्द हो तो इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
इसे भी पढ़ें- Fatty Liver: लिवर में दर्द क्यों होता है? शुरुआती लक्षण नहीं करने चाहिए नजरअंदाज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 hr agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
2 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
19 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
20 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
23 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines