किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है? जानिए कौन सा Vitamin बनता है रूसी की वजह

Vitamin Ki Kami Se Dandruff: बालों की सही देखरेख करने के बाद भी अगर सिर पर डैंड्रफ नजर आता है तो यह एक विटामिन की कमी के चलते हो सकता है. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन.

Dandruff kis chij ki kami se hota hai
1 / 7
Dandruff kis chij ki kami se hota hai

Vitamin Deficiency And Dandruff: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन की जरूरत तो होती ही है, साथ ही विटामिन की कमी शरीर को अंदरूनी ही नहीं बल्कि बाहरी रूप से भी प्रभावित कर सकती है. यहां ऐसे ही एक विटामिन का जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी से सिर पर डैंड्रफ हो सकता है. अगर आप अच्छे से बालों को साफ करते हैं और फिर डैंड्रफ होता रहता है तो इस डैंड्रफ की वजह शरीर में किसी विटामिन की कमी (Vitamin Ki Kami) हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी से डैंड्रफ होता है.

विज्ञापन

बी विटामिंस

बी विटामिंस 2 / 7

रिबोफ्लेविनन यानी विटामिन बी2, नियासिन यानी बी3 और बायोटिन यानी विटामिन बी7 की कमी से डैंड्रफ हो सकता है. ये विटामिन हेल्दी स्किन सेल टर्न-ओवर और रीजनरेशन के लिए जरूरी होते हैं. इसकी कमी से स्कैल्प पर खुजली हो सकती है और स्कैल्प फ्लेकी हो सकती है.

विज्ञापन

विटामिन डी

विटामिन डी3 / 7

विटामिन डी की कमी स्किन सेल्स टर्न-ओवर और इम्यून फंक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस विटामिन की कमी से डैंड्रफ की दिक्कत हो सकती है.

जिंक की कमी

जिंक की कमी 4 / 7

विटामिन ही नहीं बल्कि जिंक की कमी के कारण भी सिर पर डैंड्रफ हो सकता है. जिंक ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल करने में, स्किन टिशूज को रिपेयर करने में और यीस्ट की ग्रोथ को रोकने में मददगार होता है. ऐसे में जिंक की कमी होने पर डैंड्रफ हो सकता है.

विज्ञापन

फैटी एसिड्स

फैटी एसिड्स 5 / 7

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मददगार होते हैं. हाइड्रेशन की कमी स्कैल्प पर डैंड्रफ होने की वजह बनती है. इसीलिए शरीर में अगर ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स की कमी हो जाए तो डैंड्रफ हो सकता है.

इन कारणों से भी हो सकता है डैंड्रफ

इन कारणों से भी हो सकता है डैंड्रफ 6 / 7

बालों की ठीक तरह से सफाई ना करना, हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल, बार-बार हेयर डाई करना, स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स और हीटिंग टूल्स का लगातार इस्तेमाल करना और खराब खानपान या स्ट्रेस होना सिर पर डैंड्रफ होने के कुछ आम कारण हैं.

विज्ञापन

कैसे दूर होगा डैंड्रफ

कैसे दूर होगा डैंड्रफ 7 / 7

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए विटामिन और खनिज की कमी पूरी करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करें. इसके अलावा, हीटिंग टूल्स और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें. अगर घरेलू नुस्खा आजमाना चाहते हैं तो सिर पर दही लगा सकते हैं. यह भी पढ़ें - किसे नहीं लगाना चाहिए बालों में तेल? जानिए किन लोगों की हेयर प्रॉब्लम बढ़ा सकता है ऑयल अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन