Heart Attack Causes: दिल तक जाने वाली धमनियां जब एकदम से ब्लॉक हो जाती हैं या रक्त का प्रवाह बहुत ज्यादा धीमा कर देती हैं तो हार्ट अटैक आ सकता है. लोग अक्सर ही हार्ट अटैक के लक्षणों की बात करते हैं लेकिन उसके कारणों पर ध्यान नहीं देते. अगर हार्ट अटैक के कारण समझ लिए जाएं और समय रहते लाइफस्टाइल में बदलाव और सही इलाज लिया जाए तो हार्ट अटैक से बचा जा सकता है. हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के अनुसार, ऐसी कुछ बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हें जो हार्ट अटैक के खतरे (Heart Attack Risk) को बढ़ा देती हैं. ऐसे में इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को खासतौर से सावधानी बरतना जरूरी होता है.
किन बीमारियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा
एथेरोस्क्लेरोसिस – धमनियों में रक्त का प्रवाह बाधित होने पर अंगों तक पर्याप्त मात्रा में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. अगर ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादा हो और सप्लाई कम हो तो हार्ट अटैक की संभावना बिना खून का थक्का बने या ब्लॉकेज के भी कई ज्यादा बढ़ जाती है. इसे एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहते हैं. एथेरोस्क्लेरोसिस के मरीजों में हार्ट अटैक आने की सभांवना ज्यादा होती है.
हाई कॉलेस्ट्रोल – अगर लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन LDL कॉलेस्ट्रोल खून में ज्यादा हो, ट्राइग्लिसराइड्स लेवल्स और टोटल कॉलेस्ट्रोल ज्यादा हो तो हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है. यही कॉलेस्ट्रोल रक्त धमनियों को ब्लॉक करने का काम करता है.
लो बल्ड प्रेशर – लो ब्लड प्रेशर में हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन का असामान्य रूप से कम हो जाता है. इससे धमिनयों में ब्लड फ्लो धीमा होता है जिससे हार्ट अटैक आ सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर – हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के कारण रक्त धमनियां डैमेज होने लगती हैं और इस कारण हार्ट अटैक आ सकता है.
डायबिटीज – हार्वर्ड के अनुसार डायबिटीज के मरीजों में भी हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है.
इन बीमारियों के अलावा, सिगरेट पीना, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी की कमी या लाइफस्टाइल अगर एक्टिव नहीं है तो उससे भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. हार्वर्ड के अनुसार, एथेरोस्क्लेरोसिस यानी हार्ट की ब्लॉकेज के कारण ही ज्यादातर हार्ट अटैक आते हैं और अन्य मेडिकल कंडीशन से हार्ट अटैक आने की संभावना कम होती है.
हार्ट अटैक में छाती में कैसा दर्द उठता है
हार्ट अटैक के एक सामान्य लक्षण है छाती में दर्द होना. इस दर्द में महसूस होता है कि कुछ है जो छाती को सिंकोड़ रहा है, हैवी फील होता है, दबाव महसूस होता है, कई बार जलन भी होती है. छाती के बीच से दर्द उठता है और पसलियों के नीचे दर्द होने लगता है. बांह, पेट, गर्दन, गले और जबड़े तक दर्द फैल सकता है.
ये भी हैं हार्ट अटैक के लक्षण
- एकदम से कमजोरी महसूस होना
- पसीने छूटना
- जी मिचलाना और उल्टी आना
- सांस फूलना
- सिर घूमना.
कई बार हार्ट अटैक में जब छाती का दर्द (Chest Pain) होता है या जी मिचलाने लगता है और उल्टी आती है तो लोग इसे अपच का लक्षण समझ लेते हैं. ऐसे में अगर आप हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में आते हैं तो आपको खासतौर से इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें –बवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, यहां जानिए सही ट्रीटमेंट कैसे होता है और किस तरह मिलता है आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
8 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
9 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
10 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
13 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
14 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
16 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
16 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Harvard
First published on:
Know More: Editorial Guidelines