हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पुरुषों में स्ट्रोक आने से पहले कैसे लक्षण दिखते हैं? न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण गुप्ता ने कहा 5 संकेतों का रखें ध्यान

Stroke In Men: स्ट्रोक आने से पहले शरीर कुछ संकेत देने लगता है जिन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो दिक्कत को बढ़ने से रोका जा सकता है और जान बचाई जा सकती है. डॉक्टर से जानिए स्ट्रोक से पहले कैसे लक्षण नजर आते हैं.

विज्ञापन
पुरुषों में स्ट्रोक का मुख्य कारण क्या है?

Stroke Symptoms In Men: पहले स्ट्रोक को अधिक उम्र की बीमारी माना जाता था लेकिन अब 35 से 50 वर्ष के पुरुषों में भी इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करना, तनावपूर्ण जीवन, धूम्रपान, शराब का सेवन, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं पुरुषों में स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा रही हैं. अगर स्ट्रोक के शुरुआती संकेतों की समय रहते पहचान कर ली जाए तो समय रहता इलाज शुरू किया जा सकता है. इसी बारे में बता रहे हैं न्योरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण गुप्ता, चेयरमैन, मैरिंगो एशिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो एंड स्पाइन (MAIINS) के अनुसार, भारत में युवाओं और मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों में स्ट्रोक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में स्ट्रोक का खतरा कैसे बढ़ता है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं, जानिए यहां.

यह भी पढ़ें – फैटी लीवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? डॉक्टर ने बताया क्या करने पर रिवर्स होगा Fatty Liver

पुरुषों में क्यों बढ़ रहा है स्ट्रोक का खतरा?

हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करना- हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण है. कई पुरुष नियमित रूप से बीपी की जांच नहीं कराते और दवाइयां भी समय पर नहीं लेते. लंबे समय तक अनियंत्रित रक्तचाप मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है.

विज्ञापन

धूम्रपान और तंबाकू- सिगरेट और तंबाकू रक्त वाहिकाओं को संकरा कर देते हैं यानी वाहिनियां सिंकुड़ने लगती हैं और खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है जिससे स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ता है.

तनाव – तनाव और अनियमित दिनचर्या, काम का दबाव, पर्याप्त नींद की कमी और लगातार मानसिक तनाव भी रक्तचाप बढ़ाते हैं और हृदय व मस्तिष्क दोनों पर नकारात्मक असर डालते हैं.

विज्ञापन

डायबिटीज और कॉलेस्ट्रोल – डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित ब्लड शुगर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धमनियों में रुकावट पैदा कर सकते हैं. इससे मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

एक्टिव ना होना – शारीरिक गतिविधि की कमी घंटों तक बैठकर काम करना, व्यायाम न करना और मोटापा भी स्ट्रोक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल हैं.

विज्ञापन

स्ट्रोक के शुरुआती संकेत कैसे पहचानें

डॉ. प्रवीण गुप्ता बताते हैं कि स्ट्रोक के लक्षण अचानक शुरू होते हैं. इनमें शामिल हैं—

विज्ञापन
  • चेहरे का एक तरफ झुक जाना
  • एक हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नपन
  • बोलने या शब्द समझने में कठिनाई
  • अचानक धुंधला दिखना या एक आंख से दिखाई न देना
  • चलने में संतुलन बिगड़ना या चक्कर आना, बिना कारण बहुत तेज सिरदर्द होना.

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए. स्ट्रोक के इलाज में शुरुआती 4.5 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं. इस दौरान इलाज मिलने पर मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है.

किन पुरुषों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है?

विज्ञापन

जिन पुरुषों की उम्र 40 साल से ज्यादा है, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, डायबिटीज है, हाई कॉलेस्ट्रोल और मोटापे से परेशान हैं उन्हें स्ट्रोक आने का खतरा रहता है. इसके अलावा, तंबाकू का सेवन, धूम्रपान करना, परिवार में किसी को स्ट्रोक आया हो या फिर अनियमित धड़कन की दिक्कत हो उन्हें भी स्ट्रोक का खतरा रहता है.

यह भी पढ़ें- बवासीर समझकर न करें इग्नोर, ये Colon Cancer का संकेत भी हो सकता है, जानिए कैसे नजर आते हैं लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola