Kidney Cancer Symptoms: किडनी शरीर को वो अंग है जिसमें दिक्कत आने लगे तो पूरे शरीर की सेहत बिगड़ सकती है. ऐसे में किडनी का कैंसर हो जाए तो शुरुआत में ही इसके लक्षण पहचानने जरूरी होते हैं. किडनी के कैंसर के लक्षण (Kidney Cancer Ke Lakshan) आमतौर पर साइलेंट होते हैं यानी जल्दी पहचान नहीं आते. आमतौर पर किडनी के कैंसर की शुरुआत में दर्द नहीं होता और जबतक दर्द होता है तबतक कैंसर कई हद तक बढ़ चुका होता है. ऐसे में यहां जानिए किडनी कैंसर के वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें समय रहते पहचानना चाहिए और कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – बिना खाए कितने दिनों तक जिंदा रह सकता है इंसान? जानिए भूख हड़ताल में कब लगानी पड़ती है ड्रिप
किडनी कैंसर के लक्षण कैसे दिखते हैं
पेशाब में खून नजर आना
पेशाब में खून (Blood In Urine) आना किडनी कैंसर का सबसे आम और साफ लक्षण है. अगर पेशाब का रंग गहरा नजर आता है, लाल दिखता है या कहें पेशाब में खून की बूंदे नजर आती हैं तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.
लगातार वजन कम होना
अगर वजन बिना वजह कम होने लगता है या लगातार कम होने लगता है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. कैंसर की सेल्स शरीर की ऊर्जा का इस्तेमाल करने लगती हैं जिससे वजन कम होता है.
भूख ना लगना
भूख में कमी आना या कहें भूख मर जाना कैंसर का लक्षण हो सकता है. किडनी में ट्यूमर होने पर मरीज की भूख मर जाती है.
खून में कमी
किडनी शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने वाले हार्मोन का निर्माण करती है. कैंसर होने पर यह प्रक्रिया बाधित होती है जिससे शरीर में खून की कमी होने लगती है.
पीठ के निचले हिस्से में गांठ
कमर के ठीक ऊपर गांठ बन जाती है और सूजन होने लगती है. यह ट्यूमर का संकेत हो सकता है.
थकान रहना
रात के समय पूरी नींद लेने के बाद भी अगर दिनभर शरीर में थकान रहती है, सुस्ती रहती है और कमजोरी महसूस होती है तो यह ट्यूमर (Kidney Tumor) का संकेत भी हो सकता है.
लगातार बढ़ने वाला बुखार
किडनी के कैंसर में बिना किसी बाहरी दिक्कत के बुखार आ सकता है. अगर लगातार हल्का या तेज बुखार रहने लगा है तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. किडनी के कैंसर में आमतौर पर बुखार रात के समय आता है.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
शरीर पर अगर किडनी कैंसर के यहां दिए लक्षण नजर आने लगे हैं तो यूरोलॉजिस्ट से मिलें. यूरोलॉजिस्ट या जनरल फिजीशयन सही जांच से यह कंफर्म कर सकते हैं कि कैंसर है या नहीं. अगर कोई भी दिक्कत 2-3 हफ्ते से ज्यादा बनी रहे तो इग्नोर ना करें.
यह भी पढ़ें – यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से परहेज करना है बेहद जरूरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
16 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
20 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines