Heart Health: दिल की सेहत बिगड़ने लगती है तो शरीर इसके वॉर्निग साइन देने लगता है. शरीर पर ऐसे कितने ही लक्षण नजर आने लगते हैं जो बताते हैं कि शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है. ये लक्षण त्वचा से लेकर हाथ-पैरों पर नजर आ सकते हैं. इन्हें समय रहते पहचान लिया जाए तो दिल की सेहत बिगड़ने से रोकी जा सकती है और दिल को दुरुस्त करने पर फोकस किया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर पर दिखने वाले वो कौन से संकेत (Warning Signs) हैं जो बताते हैं कि दिल की सेहत ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें – एनीमिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं? दिक्कत बढ़ने से पहले ही पहचान लीजिए ये 5 संकेत
दिल की सेहत बिगड़ने के वॉर्निंग साइन
पैरों का अकड़ना
अक्सर ही पैरों का अकड़ना या फिर जांघों और नितंब पर अकड़न महसूस होना दिल की किसी बीमारी का संकेत हो सकता है.
पैरों पर छाले
अगर पैरों पर अक्सर ही छाले निकलने लगे हैं और जल्दी भरते नहीं हैं तो यह दिल की सेहत बिगड़ने का साइन हो सकते हैं. ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है.
जबड़े में दर्द
जबड़े में दर्द होना, दांतों और गर्दन पर असहजता महसूस होना दिल से जुड़ी दिक्कत के कारण हो सकता है. इसे इग्नोर ना करें.
पैरों के बाल हटना
अगर पैरों पर बाल नजर आने अचानक बंद हो गए हैं तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है. दिल की सेहत बिगड़ने पर ब्लड सर्कुलेशन भी खराब हो जाता है.
वजन बढ़ना
अगर आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है या एक हफ्ते में ही वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है तो यह हार्ट फेलियर (Heart Failure) की तरफ इशारा हो सकता है.
पैरों का सूजना
पैरों पर सूजन होना फ्लुइड रिटेंशन के चलते हो सकता है. यह दिल की दिक्कतों के कारण हो सकता है.
ठंडे पसीना आना
अगर आप अचानक से ठंडे पसीनों (Cold Sweats) से परेशान रहने लगे हैं तो हो सकता है दिल की दिक्कतों की संभावना बढ़ने लगी है तो सावधान हो जाएं.
हार्टबीट अनियमित होना
हार्टबीट का अनियमित हो जाना दिल की दिक्कत का सबसे बड़ा संकेत हो सकता है. ऐसा अक्सर होता है तो डॉक्टर को संपर्क करने में देरी ना करें.
हाथ कंधे में दर्द होना
हाथों के ऊपरी हिस्से में या फिर कंधे में दर्द होना हार्ट डिजीज का लक्षण (Heart Disease Symptom) हो सकता है. अगर दर्द एकदम से होने लगे तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है.
हमेशा थकान रहना
हर समय थकान रहना और कमजोरी महसूस होना दिल की दिक्कतों की तरफ इशारा हो सकता है. बिना किसी कारण से ऐसा होना नॉर्मल नहीं है.
कैसे रखें दिल को सेहतमंद
- दिल की सेहत अच्छी रखने के लिए धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करना छोड़ दें.
- रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करें. कम से कम रोजाना 30 से 60 मिनट एक्सरसाइज करें.
- दिल की सेहत अच्छी रखने वाली डाइट लें. खानपान में सब्जियां, फल, बींस, दालें, लीन मीट, मछली, लो फैट या फैट फ्री डेयरी प्रोडक्ट्स, पूर्ण अनाज और हेल्दी फैट्स का सेवन करें.
इन बातों का रखें खास ध्यान
कोशिश करें कि आप नमक या हाई सोडियम मील्स ना लें. इसके अलावा हाई शुगर, शुगरी ड्रिंक्स, एल्कोहल, रिफाइंड कार्ब्स, हाई सैचुरेटेड फूड्स, प्रोसेस्ड मीट, सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट के सेवन से बचें.
हेल्दी वेट मेंटेन करें
मोटापा एक नहीं बल्कि कई बीमारियों की संभावना बढ़ा देता है. यह बीमारियों के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. मोटापे के कारण दिल की सेहत भी बिगड़ती है. ऐसे में हेल्दी वेट मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें – प्री-डायबिटीज से डायबिटीज का शिकार बना सकती हैं ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने दी संभलने की सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 hr ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
2 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
10 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines