एनीमिया के शुरुआती लक्षण क्या हैं? दिक्कत बढ़ने से पहले ही पहचान लीजिए ये 5 संकेत

Anemia Symptoms: एनीमिया के लक्षणों को वक्त रहते पहचान लिया जाए तो दिक्कत को गंभीर होने से रोका जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए एनीमिया के शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं.

Early signs of anemia
1 / 7
Early signs of anemia

Anemia Ke Lakshan: एनीमिया एक ऐसी कंडीशन है जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होने लगती है. इससे शरीर के अंगों तक ठीक तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. इसे ही आम भाषा में खून की कमी (Khoon Ki Kami) कहा जाता है. शरीर में खून की कमी होने पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को समय रहते पहचानना जरूरी है.

विज्ञापन

थकान और कमजोरी

थकान और कमजोरी 2 / 7

एनीमिया का एक बड़ा शुरुआती लक्षण यह है कि व्यक्ति के शरीर में हमेशा ही थकान और कमजोरी बनी रहती है. ऐसा शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन ना मिलने पर होता है.

विज्ञापन

त्वचा का पीला पड़ना

त्वचा का पीला पड़ना 3 / 7

एनीमिया होने पर त्वचा पीली पड़ती हुई नजर आने लगती है. त्वचा, होंठ और आंखों के अंदर का हिस्सा भी पीला नजर आने लगता है.

सांस फूलना

सांस फूलना 4 / 7

हल्का काम करने पर या थोड़ी दूर चलने पर भी सांस फूलने लगती है. शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाने पर ऐसा होता है.

विज्ञापन

चक्कर आना

चक्कर आना 5 / 7

शरीर में खून की कमी होने लगती है तो चक्कर आने लगता है या अक्सर ही सिर में दर्द रहना शुरू हो जाता है.

दिल की धड़कन तेज होना

दिल की धड़कन तेज होना 6 / 7

जब शरीर में खून की कमी से ऑक्सीजन गिरने लगता है तो दिल की धड़कन तेज या अनियमित होने लगती है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान 7 / 7

शरीर में अगर यहां दिए लक्षण नजर आने लगे हैं तो इन्हें इग्नोर ना करें और डॉक्टर से संपर्क करें. खानपान में बदलाव करके एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है. यह भी पढ़ें - आंतों के कैंसर से बचना है तो आज से ही शुरू कर दीजिए ये 5 काम, डॉक्टर ने कहा रिस्क होगा कम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन