प्री-डायबिटीज से डायबिटीज का शिकार बना सकती हैं ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने दी संभलने की सलाह
Pre Diabetes Mistakes: प्री-डायबिटीज की स्टेज में अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रख लिया जाए तो डायबिटीज से बचा जा सकता है. ऐसे में डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बता रही हैं कि इस दौरान लोग कौन सी गलतियां करते हैं जिनसे डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है.

Diabetes Mistakes: अगर आप भी प्री-डायबिटीज स्टेज में हैं तो अपने खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना शुरू कर दीजिए. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि ऐसी कुछ आदतें हैं जो आम सी नजर आती हैं, लेकिन इन्हें सुधारा ना जाए तो प्रीडायबिटीज से डायबिटीज का मरीज बना सकती हैं. ज्यादातर लोग जाने-अनजाने इन गलितयों को रोज करते हैं. डॉक्टर का कहना है कि प्री-डायबिटीज की स्टेज एक मौका है जो आपको अपनी गलतियों को सुधारने का अवसर देती है. अगर इस स्टेज में इन गलितयों से दूरी बना ली तो डायबिटीज भी दूर रहती है, इसके उलट अगर ये गलतियां लगातार करते रहें तो डायबिटीज होते देर नहीं लगती है.
सुबह खाली पेट चाय पीना
2 / 7डॉक्टर का कहना है कि सुबह-सुबह खाली पेट गर्म चाय पीना एक बड़ी गलती है. इससे आपका कोर्टिसोल और शुगर लेवल दोनों ही तेजी से बढ़ जाते हैं.
देररात स्नैक्स लेना
3 / 7अगर आप देररात स्नैक्स खाते हैं तो गलती कर रहे हैं. रात में चाहे आप हेल्दी स्नैक्स ही क्यों ना खा रहे हों, इनसे इंसुलिन सेंसिटिविटी बिगड़ती है.
पानी कम पीना
4 / 7दिनभर में पानी कम पीने पर मीठा खाने की क्रेविंग्स बढ़ती हैं. इसीलिए खुद को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करनी चाहिए.
खाने के बाद बैठना
5 / 7अगर आप खाना खाने के बाद तुरंत बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं तो इस गलती से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगेगा और शुगर स्पाइक ज्यादा होगा.
हेल्दी सीरियल्स खाना
6 / 7अगर आप हेल्दी कहे जाने वाले पैकेटबंद सीरियल्स खाते हैं तो यह एक बड़ी गलती है. इन सीरियल्स में हिडन शुगर और माल्टोडेक्सट्रिन पाए जाते हैं जो आपके पैनक्रियाज पर लोड डालते हैं.
क्या करना चाहिए
7 / 7डॉक्टर की सलाह है कि आपको इन गलतियों से पूरी तरह बचना चाहिए. खासतौर से प्रीडायबिटीज की स्टेज में अपने खानपान और लाइफस्टाइल का ख्याल रखना जरूरी होता है. यह भी पढ़ें -