---विज्ञापन---

हेल्थ

Health Tips: पर्सनालिटी से तय होगा वर्कआउट, बेस्ट है फिट रहने का ये फॉर्मूला

Health Tips: वजन कम करना चाहते हैं या सिक्स पैक एब्स की कामना कर रहे हैं लेकिन जिम जाने का मूड नहीं है, तो क्या करें? इसके लिए अपनाएं ये आसान फॉर्मूला।

Health Tips: कई बार हम फिट रहने के लिए जिम जॉइन तो कर लेते हैं लेकिन जब वहां जाकर मेहनत करने की बात आती है, तो उससे पीछे हटने लगते हैं, मगर क्यों? हाल ही में एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि सही व्यायाम की रणनीति को न चुनना है। जी हां, कई बार हम एक्सरसाइज करते हैं लेकिन अपने पूरे मन से नहीं करते हैं, जिस वजह से न तो मेहनत का लाभ मिलता है। साथ ही, हम जिम जाने की मोटिवेशन को भी खो देते हैं।

क्या करें?

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्सनालिटी और एक्सरसाइज का आपस में गहरा संबंध है। अगर कोई अपने स्वभाव के अनुसार सही व्यायाम करता है, तो उसे काफी फायदा देखने को मिलेगा। दरअसल, इसका कारण है स्वभाव के हिसाब से एक्सरसाइज करने में आपका मन उसमें लगना, जिससे मेहनत करने में भी आसानी होगी। इसलिए, जिम जाने वाले लोगों को अपनी एक्सरसाइज को कस्टमाइज करवाना चाहिए।

---विज्ञापन---

किस पर्सनालिटी के लोगों को कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

1. मिलनसार लोग

फ्रेंडली नेचर के लोगों को कई लोगों के साथ मिलकर की जाने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए क्योंकि इन लोगों को हाई एनर्जी वाली वाइब तभी आती है। कार्डियो एक्सरसाइज, डांसिंग और ग्रुप साइकिलिंग करना फायदेमंद होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं बरसात में घूमने वाला ये कीड़ा मिर्गी का सबसे बड़ा कारण, जानें डॉक्टर की राय?

2. घबराने वाले लोग

---विज्ञापन---

ऐसे लोगों को एंग्जाइटी प्रॉब्लम होती है, जिस वजह से ज्यादा लोगों के बीच इन्हें अनकंफर्टेबल फील हो सकता है। ये अकेले रहकर कोई भी काम करना पसंद करते हैं। इसलिए, इन्हें घर में ही योग, मेडिटेशन या होम वर्कआउट के लिए कुछ मशीनों को घर में रखना चाहिए।

---विज्ञापन---

3. शांत रहने वाले लोग

पीस लविंग पर्सनालिटी वाले लोगों को आराम से लेकिन लंबे समय तक चलने वाली एक्सरसाइज करनी चाहिए। ये लोग लॉन्ग साइकलिंग, ट्रेल वॉकिंग और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

4. अनुशासित लोग

डिसिप्लिन में रहने वाले लोगों को हर काम में घाटा-मुनाफा देखना पसंद होता है। ऐसे में इन्हें ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जो इनके करने से इनके शरीर को लाभ दे। हेल्थ बेनिफिट्स पहुंचाने वाली हर एक्सरसाइज इनके लिए उपयुक्त होती है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पुशअप्स और स्विमिंग कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- समोसा-जलेबी नहीं ये स्नैक्स भी हैं बीमारियों का कारण, एक्सपर्ट से जानें, इन्हें कितना खाना सही?

First published on: Jul 19, 2025 02:05 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola