समोसा-जलेबी नहीं ये स्नैक्स भी हैं बीमारियों का कारण, एक्सपर्ट से जानें, इन्हें कितना खाना सही?

Health Warnings For Fast Food: समोसा जलेबी की बहस तो चलती रहेगी। मगर इन दोनों के अलावा हमारी रोजमर्रा की डाइट में कुछ ऐसे फास्ट फूड शामिल हैं, जिन्हें खाना बहुत ज्यादा हानिकारक होता है। ये न सिर्फ डाइजेशन बल्कि कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

Source-FREEPIK

Health Warnings For Fast Food: बीते दिनों समोसा जलेबी को लेकर एक हेल्थ गाइडलाइन जारी हुई थी कि ये दोनों चीजें सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है। हालांकि, बाद में इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू को लेकर फैल रही खबरों पर अंकुश लगा दिया गया था। आपको बता दें कि बाहर के खाने के मामले में सिर्फ समोसा और जलेबी नहीं बल्कि मोमोज, पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक भी शामिल हैं, जो हमारे शरीर को सिर्फ और सिर्फ नुकसान पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर अक्षत चड्ढा, फेमस न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं कि हमारी डेली डाइट में खाने के अलावा स्नैक्स जो धीरे-धीरे फास्ट फूड में तब्दील हो रहे हैं भी अहम हिस्सा है। कुछ लोकप्रिय व्यंजन तो ऐसे हैं, जिन्हें लोग रोज खाते हैं। इनका स्वाद तो अच्छा होता है लेकिन स्वाद के अलावा इससे हमारी सेहत को कोई भी लाभ नहीं मिलता है। ऐसे स्नैक्स दिल, लिवर से लेकर इम्यूनिटी को भी प्रभावित करता है।

विज्ञापन

कौन-कौन से हैं ये 5 फूड्स?

पिज्जा- एक्सपर्ट के मुताबिक, पिज्जा 15 दिन में सिर्फ 1 बार ही खाना सही होता है। इसे खाने से लिवर पर सबसे ज्यादा असर होता है। पिज्जा के सिंगल स्लाइस में 250 से 300 कैलोरी और 600 मिलीग्राम सोडियम होता है। पिज्जा में मौजूद सॉस, चीज और अलग-अलग टॉपिंग्स कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है।

विज्ञापन

बर्गर- यह भी एक प्रमुख स्नैक है, जो बच्चों से लेकर बड़ों के बीच पॉपुलर है। इसे लोग आए दिन खाते हैं और कुछ लोग रोज खाते हैं। बर्गर का बन भी हाई सेचुरेटेड सोडियम वाले मैदे से बना होता है। इसकी पैटी डीप फ्राई होती है, जो रिफाइंड तेल से बनी होती है। इसे खाने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल की बीमारियों को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

मोमोज- मैदे से बने मोमोज सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं। इन्हें महीने में 2 बार से ज्यादा नहीं खाना चाहिए जबकि कम प्राइस और तुरंत अवेलेबल होने के चलते रोड साइड स्नैक्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर यही फूड है। मैदा फैटी लिवर और किडनी प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। इसकी तीखी चटनी पाचन को बिगाड़ते हैं।

पास्ता- व्हाइट सॉस, पिंक सॉस और रेड सॉस पास्ता, युवाओं में पॉपुलर पास्ता आजकल स्टेपल फूड की भूमिका निभाने लगा है। मैदे से बना पास्ता शुगर लेवल को बढ़ाता है। पास्ता खाने से चर्बी बढ़ती है, जो ओबेसिटी को बढ़ावा देते हैं। बच्चों को यह फूड 2-3 महीने में एकबार वहीं, अन्य लोगों को 1 महीने में एकबार इसे खाना चाहिए।

विज्ञापन

आइसक्रीम-कोल्ड ड्रिंक- बच्चों को इन दोनों फूड्स की लत बहुत जल्दी लग जाती है। इन्हें खाने से उनके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है। आइसक्रीम सैचुरेटेड फैट्स से भरपूर ये दोनों आइटम उनकी गट हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। वहीं, कोल्ड ड्रिंक के सेवन को पूरी तरह बंद करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ