Weight Loss tips: मोटापा तेजी से बढ़ रही एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं और वजन कम करने की सोच रहे हैं। अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो घबराइए मत, हम आपके लिए वजन कम करने वाले कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं, अगर आप इन्हें पूरी ईमानदारी से फॉलो करेंगे तो नजीता जरूर मिलेगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि समय रहते वजन कंट्रोल नहीं करने से आप कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। इनमें शुगर, अनिंद्रा, ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक शामिल हैं। इनसे बचने के लिए वजन को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। वजन बढ़ने के पीछे उल्टा सीधा खानपान, कम नींद और गलत लाइफस्टाइल बड़ी वजह हो सकती हैं। इनमें सुधार कर लिया जाए तो आप मोटापे से बच सकते हैं।
अभी पढ़ें – मॉर्निंग में उठकर रोज करें बस ये 4 काम, स्किन पर हमेशा रहेगा ग्लो
कुछ ऐसे लोग हैं, जो वजन तो कम करना चाहते हैं, लेकिन आज की व्यस्त और भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं। नीचे जानिए इनके बारे में….
वजन को कंट्रोल रखने और उसे कम करने वाले जरूरी टिप्स
पहला टिप्स- अधिक कैलोरी वाले फूड से दूरी बनाएं
जरूरी नहीं कि वजन घटाने के लिए आप खाना ही छोड़ दें। इसके लिए आप कम कैलोरी वाले फूड खाएं। क्योंकि अधिक कैलोरी से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक इंसान को अपने एवरेज वेट के अनुसार ही कैलोरी सर्व करना चाहिए। एक एवरेज वजन वाली महिला को प्रतिदिन 2000 कैलोरी की जरूरत होती है, जबकि पुरूष को प्रतिदिन 2500 कैलोरी इंटेक चाहिए।
दूसरा टिप्स- व्यायाम और पैदल चलना चाहिए
वजन घटाने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाना बेहद जरूरी है। मतलब शरीर को थोड़ा काम पर लगाएं। इसके लिए आप रोज 20 से 30 मिनट तक पैदल चल सकते हैं। व्यायाम भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप साइकल चालाएं, तैरना सीखें अगर समय मिले तो खेलें। मतलब जितना हो सके शारीरिक गतिविघि में लिप्त रहें। क्योंकि कैलोरी बर्न होगी, जिससे वजन कंट्रोल होगा और उसे घटाने में मदद भी मिलेगी।
तीसरा टिप्स- वजन घटाने के लिए खाएं ये चीजें
वजन घटाने में खान पान का विशेष ख्याल रखें। इसके लिए डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाध पदार्थों को जरूर शामिल करें। इससे ज्यादा देर तक आप एनर्जी महसूस करेंगे और भूख नहीं लगेगी। कम खाएंगे तो वजन कंट्रोल रहेगा।
चौथा टिप्स- चीनी का सेवन बेहद कम कर दें
अगर आप चीनी का अधिक सेवन करते हैं तो इस आदत को आज से बदल लीजिए। वरना वजन कम नहीं होगा। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले तत्व मोटापे को बढ़ा सकते हैं। इसलिए शुगर युक्त भोजन कम से कम करें, जिससे आपका वजन घटेगा।
अभी पढ़ें – अगर करते हैं भांग का सेवन तो हो जाएं सावधान, नए शोध में डरावना खुलासा
पांचवा टिप्स- वजन घटाने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है
वजन घटाने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है। मौसम कोई सा भी हो आप खूब पानी पिएं। इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने से आधे घंटे पहले भर पेट पानी पी लें, इससे कम भोजन करने का मन करेगा, जो कि वजन घटाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
10 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
11 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
12 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
13 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
16 hrs agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
18 hrs agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
19 hrs agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
21 hrs agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines