---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Weight Loss डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 हाई प्रोटीन डिशेज

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए हमें अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। हम आपको 3 ऐसे High Protein डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जो प्रोटीन-पैक्ड और स्वादिष्ट भी है।

---विज्ञापन---

Weight Loss Tips: हर किसी को अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करने की जरूरत होती है। यह तत्व शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसकी मदद से बॉडी की रिपेयरिंग और मसल ग्रोथ में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए खाई जाने वाली डाइट में प्रोटीन की खास अहमियत होती है। प्रोटीन की मदद से वेट लॉस के समय शरीर को कमजोरी या फिर थकान का सामना नहीं करना पड़ता है। प्रोटीन की मदद से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है और आपको एक्सट्रा सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती है। हम आपको 3 शाकाहारी और प्रोटीन से भरपूर व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप खा सकते हैं।

1. लेंटिल सूप (Lentil Soup) – दाल प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है। इसे हर कोई खा सकता है और अफोर्ड भी कर सकता है। आप वेट लॉस करते समय अपनी डाइट में दालों वाले सूप को शामिल कर सकते हैं। इन सूप्स को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इनमें नेचुरल हर्बस को भी शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

2. चिकपी सलाद (Chickpea Salad) – छोले भी प्लांट-बेस्ड प्रोटीन सोर्स हैं। हेल्दी और स्वादिष्ट सलाद खाने से आपका वेट भी नियंत्रित रहेगा और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। सफेद छोले का सलाद बनाने के लिए खीरा, टमाटर और प्याज का इस्तेमाल करें। इसमें नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। यह टेस्टी भी होता है।

---विज्ञापन---

Weight Loss Tips

3. योगर्ट स्मूदी (Yogurt Smoothie) – ग्रीक योगर्ट भी प्रोटीन का जबरदस्त सोर्स है। एक कप ग्रीक दही में ताजे फल, सीड्स और नट्स मिलाकर एक हेल्दी योगर्ट बाउल तैयार हो जाएगा। इन्हें मिलाकर शेक बना लें। आप चाहें, तो इसमें प्रोटीन पाउडर का भी 1 स्पून मिला सकते हैं। यह एक हेल्दी प्रोटीन-पैक्ड ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है।

---विज्ञापन---

प्रोटीन के लिए पनीर, टोफू, मटर, सोयाबीन की दाल भी खा सकते हैं। मांसाहारी लोग अपनी डाइट में रोजाना 2 अंडों को शामिल करें।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 08, 2025 04:15 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola