हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weight Loss Tips: 7 दिन में घटाएं 3 किलो वेट, फॉलो करें इस महिला का सिंपल डाइट प्लान

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए हमें सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करनी होती है। इस महिला ने 1 हफ्ते में 3 किलो वजन कम किया है। जानें क्या है महिला की डाइट और कैसे घटाया उन्होंने वजन।

विज्ञापन
Weight Lose

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए अच्छी डाइट फॉलो करना जरूरी होता है। इसके लिए हमें कैलोरी का भी कम से कम सेवन करना होता है। क्योंकि वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न करने की जरूरत होती है। वजन घटाने के लिए डाइट के साथ हमें कुछ एक्सरसाइज भी करनी होती है। अमाका, जो कि एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं, वजन घटाने के लिए कुछ टिप्स बता रही हैं, जिनकी मदद से उन्होंने सिर्फ 1 हफ्ते में 3 किलो वजन कम किया है। आइए जानते हैं उनके वेट लॉस टिप के बारे में सब कुछ।

कौन हैं अमाका?

अमाका एक प्रोफेशनल न्यूट्रिशनिस्ट हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया कि कैसे उन्होंने सिर्फ 1 हफ्ते में 3 किलो वेट लॉस किया है। इसके लिए उन्होंने हैवी वर्कआउट के साथ डाइट भी फॉलो की थी, जो कि काफी मददगार साबित हुई। हालांकि, अमाका पहले भी कई हेल्थ टिप्स लोगों के साथ शेयर कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

कैसे किया वेट लॉस?

वेट लॉस के लिए उन्होंने डाइट और वर्कआउट का कॉम्बिनेशन अपनाया था। अमाका ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे तेजी से चलना यानी वॉकिंग को वेट लॉस करने के लिए काफी प्रभावी मानती हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने पूरे हफ्ते एक सही ईटिंग प्लान भी फॉलो किया।

ऐसे थी Diet

1. सोमवार-मंगलवार- अमाका ने दिन की शुरुआत नाश्ते में 2 सेब खाकर की। इसके बाद वे पूरे दिन में 1 कप चावल, 1 कप बीन्स, 3 बड़े चम्मच स्टू, 2 कप वेजिटेबल सूप और बॉइल्ड चिकन खाती थी। चिकन वे 250 ग्राम खाया करती थी।

विज्ञापन

2. बुधवार- ब्रेकफास्ट में 1 कप ग्रीक योगर्ट और 1 छोटा केला खाएं। दिन में अंडे का सलाद और ग्रीन स्मूदी पी सकते हैं। इसके लिए उन्होंने 3 अंडे और 2-3 सब्जियों को शामिल किया था, जिसमें शिमला मिर्च, गाजर और खीरा था। ग्रीन स्मूदी के लिए खीरा, अदरक, सलाद के पत्ते और पानी का यूज किया था।

3. बृहस्पतिवार-शुक्रवार- नाश्ते में दो दिन 3-4 कप तरबूज खाया। दिन में ओट्स के आटे की रोटी, भिंडी, जो कि भाप में पकाई गई हो। प्रोटीन के लिए चिकन भी खाएं।

विज्ञापन

4. शनिवार- 1 कप पकी हुई बीन्स खाएं, 3 कप पकी हुई सब्जियां और 2 उबले अंडे पूरे दिन में खाएं। नाश्ते में 1 लो कैलोरी बिस्कुट और लो कैलोरी जूस पीना है।

5. रविवार- प्रोटीन के लिए 2 कप पके चावल, 300 ग्राम चिकन खाएं, 1 कप गाजर और खीरे का सलाद खाएं। नाश्ते में खीरा और ड्राईफ्रूट्स खाना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola