Weight Loss के लिए फिटनेस एक्सपर्ट ने दिए 5 आसान टिप्स, जरूर फॉलो करें

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए कई सारे तरीके हैं लेकिन हम हमेशा कम समय में ज्यादा फायदे की तलाश करते हैं। वजन बढ़ाना जितना आसान है, घटाना उतना ही मुश्किल काम है। हम आपको फिटनेस ट्रेनर द्वारा बताए गए 5 आसान टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर में आसान से वेट लॉस कर सकते हैं।

weight lose Tips

weight lose Tips

Weight Loss Tips: वेट लॉस करना मुश्किल काम है लेकिन नामुमकिन नहीं है। वजन बढ़ाने के लिए खाना खाने की सलाह दी जाती है लेकिन घटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। वेट बढ़ने के कारणों में लाइफस्टाइल की खराब आदतें शामिल हैं जैसे कि खराब डाइट, अनहेल्दी ईटिंग, शराब का सेवन करना या नींद पूरी न करना। वेट ज्यादा होने से हमारा शरीर फिजिकली कम एक्टिव रहता है, जिससे कई बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता है। ज्यादा वजन होने से मेटाबॉलिज्म स्लो होता है और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होता है। आइए आपको बताते हैं वेट लॉस के लिए फिटनेस एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं फिटनेस ट्रेनर?

साकेत गोखला, एक महाराष्ट्र बेस्ड फिटनेस ट्रेनर हैं, जिन्होंने रणबीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट शो में बताया कि वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है एक रूटीन को सही तरीके से रोजाना फॉलो करना। वजन कम करने के लिए उन्होंने कुछ खास टिप्स लोगों के साथ शेयर की हैं, वो इस प्रकार हैं।

विज्ञापन

Weight Loss के लिए 5 आसान टिप्स

1. शुगर ड्रिंक्स से परहेज– घर पर शुगर बेस्ड ड्रिंक्स, स्वीट्स और स्नैक्स को रखने से बचें। इन्हें रखने से खाने की क्रेविंग होगी। ये ड्रिंक्स हाई शुगर से भरी होती हैं, जो कैलोरी काउंट बढ़ाती हैं। इसलिए इन ड्रिंक्स को पीने से बचने के लिए इन्हें घर पर बिल्कुल न रखें।

विज्ञापन

2. खाने का सही चुनाव- साकेत कहते हैं कि हम क्या खा रहे हैं, यह बात भी वजन को कम करवाने में मदद करती है। सही भोजन खाने से वेट लॉस में सहायता मिलती है। अपने खाने की प्लेट में प्रोटीन को सबसे ज्यादा रखें।

3. ड्राई डाइट- इससे उनका मतलब है कि प्रोटीन फूड्स का इनटेक प्रतिदिन सही मात्रा में होना जरूरी है। अंडे, पनीर और चिकन खाएं। खाने में 50-60% प्रोटीन रखें, इसके बाद कार्बोहाइड्रेट और लो फैट्स का सेवन करें।

विज्ञापन

4. खाने का समय- साकेत बताते हैं कि हमें वेट लॉस के लिए दिन के 2 समय का खाना सही और सेम टाइम पर होना बहुत ज्यादा जरूरी है। इन दोनों समय पर आपको बाहर का खाना नहीं खाना है।

विज्ञापन

5. सही लोगों से जुड़े- आप सोशल मीडिया की मदद से अच्छे लोगों से जुड़िए, जो आपको सेहतमंद रहने के लिए क्वालिटी टिप्स दे। अच्छे इंफ्लुएंसर्स को फॉलो करें ताकि वे आपको सही गाइडेंस दें सकें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ