Weight Loss Drinks: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। चार देसी ड्रिंक वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये देसी ड्रिंक किचन में मौजूद मसालों से तैयार होते हैं। बस आपको इन्हें सुबह खाली पेट लेना होगा।
दरअसल, हमारे किचन में मौजूद सौंफ, अजवाइन, हल्दी, दालचीनी जैसे कई मसाले होते हैं। अगर इनका सही तरीके से सेवन किया जाए तो पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म सुधरता है और बॉडी भी डिटॉक्सीफाई होती है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वह इन मसालों से तैयार ड्रिंक का सेवन करें तो फायदा मिल सकता है। नीचे जानिए वजन घटाने वाले 4 देसी ड्रिंक्स के बारे में…
अभी पढ़ें – खून को साफ करके शरीर को कई बीमारियों से बचाती है ये सब्जी, जानें जबरस्त लाभ
वजन घटाने के लिए जरूर पीएं ये देसी ड्रिंक (Must drink this desi drink for weight loss)
जीरे पानी से घटेगा वजन
जीरे में वजन घटाने के कई गुण पाए जाते हैं। ये भूख को दबाने-वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने में काम करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को उबाल लें और हल्का गर्म होने पर सेवन करें। याद रखें कि इसे आप खाली पेट ही सेवन करें। उसके 1 घंटे बाद कुछ खाएं।
सौंफ पानी से घटेगा वजन
वजन घटाने में सौंफ का पानी भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को डालकर रख दें, फिर सुबह उसे छानकर पी लें। ये पेट की चर्बी को तेजी से कम करने का काम करता है। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन घटाने में मदद मिलेगी।
अभी पढ़ें – इस घरेलू नुस्खे से बालों का झड़ना होगा बंद, मजबूती भी आएगी
अजवाइन पानी से घटेगा वजन
सौंफ की तरह अजवाइन भी वजन घटाने में मदद करती है। वजन कम करने में अजवाइन का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए अजवाइन को भूनकर रातभर पानी में भिगो कर रख दें। उसके बाद इसे सुबह छानकर पी लें। 1 महीने तक ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।
चिया सीड्स से घटेगी पेट की चर्बी
डेढ़ ग्लास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स मिला लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके इसमें एक चम्मच शहद मिला दें। एक घंटे बाद जब चिया सीड्स उपरी सतह पर आ जाएं तो उन्हें छान लें। इसके बाद इन बीजों में नींबू का रस मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर इस ड्रिंक को रोजाना सुबह खाली पेट पीएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से वजन और पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलेगी।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
15 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
38 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines