Parwal Benefits: खून को साफ करके शरीर को कई बीमारियों से बचाती है ये सब्जी, जानें जबरस्त लाभ
Edited By Bhoopendra Rai

Pointed Gourd Benefits in hindi
Edited By Bhoopendra Rai

Pointed Gourd Benefits in hindi
Pointed Gourd Benefits: आज हम आपके लिए परवल के फायदे लेकर आए हैं। इससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। परवल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बहुत से विटामिन्स, मिनिरल्स पाए जाते हैं जो इसे हमारी सेहत (Health) के लिए बहुत ही उपयोगी बना देते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, बी2, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्रा कहती हैं कि अगर आप इसे नहीं खाते हैं तो परवल का सेवन शुरू कर दें। ये खून को साफ करने के अलावा मूत्र संबंधी समस्याओं और मधुमेह के इलाज में कारगर है। खास बात ये है कि परवल कब्ज, स्किन प्रॉब्लम, पाचन संबंधित प्रॉब्लम, एजिंग, पीलिया आदि के नियंत्रण में भी मदद करता है।
परवल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। परवल में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और सी होते हैं। ये पोषक तत्व उन मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को प्रोत्साहित करते हैं। विटामिन ए, बी1, बी2 और सी और कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत होता है। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने में हेल्प करते हैं।
अभी पढ़ें – सुबह उठने में होती है दिक्कत, इन रोगों से घिर तो नहीं गए आप?
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: