Weight Gain Side Effects: बढ़ते वजन से हड्डियों को ये 3 नुकसान! जानें एक्सपर्ट की राय

Weight Gain Side Effects: मोटापा एक बढ़ती हुई समस्या है। इससे शुगर या ओबेसिटी की समस्या होना आम है, मगर क्या आप जानते हैं मोटापा आपकी हड्डियों में भी कमजोरी कर सकता है? अगर नहीं, तो यहां जानिए एक्सपर्ट की राय।

Image (15)

Weight Gain Side Effects: बढ़ता हुआ वजन कई प्रकार की समस्याओं का कारण बनता है जैसे कि डायबिटीज या सांस से जुड़ी बीमारियां। इसके अलावा, ज्यादा बॉडी मास होना ओबेसिटी का इशारा करता है। मगर क्या आप जानते हैं मोटापा या बढ़ा हुआ वजन हमारे शरीर की हड्डियों को भी कमजोर बनाता है? जी हां, हड्डियों के कमजोर होने का एक बड़ा कारण बॉडी वेट भी हो सकता है। बढ़ते वजन का असर हमारी हड्डियों पर सीधा-सीधा पड़ता है। दरअसल, वजन बढ़ने से हड्डियों पर ज्यादा प्रेशर झेलना पड़ता है, जिसके कारण हड्डी संबंधित समस्याएं होती हैं। इस पर हमें डॉक्टर कौशल मल्हान बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर कौशल मल्हान जो कि मुलुंड के फोर्टिस अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के निदेशक हैं, वे टाइम्स नाऊ की टीम से बातचीत में बताते हैं कि WHO की 2022 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 7.2% तक व्यस्क मोटापे से पीड़ित हैं, जिनमें 4.1% लोगों में हड्डियों से संबंधित समस्याएं भी होती हैं।

विज्ञापन

ज्यादा वजन से होते हैं हड्डियों को ये 3 नुकसान

1. जोड़ों पर तनाव- शरीर का अधिक वजन पूरी बॉडी पर असर डालता है। इससे घुटनों, हिप्स और स्पाइनल कॉर्ड पर सबसे अधिक पड़ता है। मसल्स में ज्यादा मांस फैट वाली त्वचा होती है, जो कि जॉइंट्स में मूवमेंट करने में परेशानी पैदा करती है। डॉक्टर मल्हान बताते हैं कि वजन ज्यादा होने से ऑर्थोपेडिक प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

विज्ञापन

2. सूजन की समस्या होना- डॉक्टर मल्हान बताते हैं कि शरीर का बहुत ज्यादा वजन ओबेसिटी की समस्या को बढ़ाता है, जिससे शरीर में इन्फ्लामेशन की प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं। वजन बढ़ने के कारण इन लोगों के शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन भी कम होता है, जिससे हड्डियों में और एड़ियों में भी दर्द होता है।

weight lose

फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक

विज्ञापन

3. फ्रैक्चर- जो लोग ओबेसिटी की समस्या से पीड़ित होते हैं, उनमें फ्रैक्चर का रिस्क बहुत ज्यादा होता है। मोटे लोगों में वजन के कारण बोन्स में डेंसिटी कम हो जाती है, जिससे उनका लचीलापन कम हो जाता है और फ्रैक्चर की समस्या बढ़ जाती है।

कैसे मैनेज करें Weight?

डॉक्टर मल्हान बताते हैं कि वेट मैनेजमेंट के लिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर फोकस करना जरूरी होता है। आप वाटर एक्टिविटीज कर सकते हैं, जैसे कि स्वीमिंग और वाटर एरोबिक्स। स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग करें, जिसमें आपकी मसल ग्रोथ होगी। कैल्शियम और प्रोटीन रिच फूड्स खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ