Knee Pain Causes: घर में सही चप्पल ना पहनना घुटनों के दर्द का कारण बन सकता है. चप्पल फर्श और पैरों के बीच आने वाली लेयर है. अगर चप्पल ठीक ना हो तो सीधा घुटनों पर असर पड़ता है. इसी बारे में बताते हुए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मीर जवाद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है. डॉक्टर ने बताया है कि घर के अंदर चप्पल (Chappal) पहनकर घूमना किस तरह आपके घुटनों को प्रभावित करता है. साथ ही, डॉक्टर से जानिए किस तरह की चप्पल पहननी चाहिए.
यह भी पढ़ें – हार्ट अटैक आने पर पहले 10 मिनट में क्या करें? डॉक्टर ने कहा एक सेकंड भी ना करें बर्बाद
चप्पल के कारण घुटनों में दर्द
ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया कि घर में चप्पल पहनकर घूमने से घुटने अंदर से खराब हो सकते हैं. ज्यादातर भारतीय घरों में हार्ड मार्बल के टाइल्स होते हैं. अगर आप दिनभर इस फर्श पर फ्लैट चप्पल पहनकर चलते हैं तो घुटने सामान्य से कई ज्यादा इंपैक्ट एब्जॉर्ब करते हैं. यह नोटिस में नहीं आता क्योंकि यह धीरे-धीरे होता है, लेकिन हफ्तों और सालों तक ऐसा होते रहे तो घुटनों पर लोड बढ़ता चला जाता है.
घुटने के अंदर कार्टिलेज होता है जो हड्डियों के बीच एक कुशन की तरह काम करता है. सर्जन बताते हैं कि जब यह कुशन खराब होने लगता है तो रोजमर्रा के काम जैसे चढ़ना, उतरना या कुर्सी से उठना मुश्किल होने लगता है. इन कामों को करते हुए घुटनों में दर्द होने लगता है. इससे घुटने धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं.
कैसी चप्पल पहनें
डॉक्टर ने बताया कि अगर आप घर पर चप्पल पहनना चाहते हैं तो ऐसी चप्पल चुनें जो कम से कम 5 मिलीमीटर मोटी हो. चप्पल का थिक कुशन होना चाहिए. चप्पल में आर्च सपोर्ट होना चाहिए जिससे आपका पैर जमीन पर सपाट ना पड़े. अपनी चप्पल को हर 6 महीने में बदलें. एक अच्छी चप्पल पर अभी पैसे खर्च कर दिए जाएं तो आगे चलकर घुटनों की सर्जरी नहीं करवानी पड़ेगी.
घुटनों के दर्द के और क्या कारण हो सकते हैं
- किसी तरह की अंदरूनी चोट लगने पर घुटनों में दर्द हो सकता है.
- घुटनों के कार्टिलेज के फटने पर घुटनों में दर्द हो सकता है.
- घुटनों में सूजन के कारण दर्द होता है.
- गठिया या गाउट के कारण जोड़ों में दर्द (Joint Pain) महसूस हो सकता है.
- मोटापा भी घुटनों के दर्द की एक बड़ी वजह है.
- मांसपेशियों में कमजोरी और लचीलेपन की कमी से घुटनों में दर्द हो सकता है.
- अगर घुटनों पर ज्यादा जोर डाला जाए तो दर्द होता है.
यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
3 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
6 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
7 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
23 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines