Water Intake: पानी के बिना जीवन अधूरा है। हर किसी को दिन भर में पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जाती है ताकि वे बीमारियों से बच सकें और उनका शरीर हाइड्रेटेड रहे। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकती है। कम पानी पीने से कई गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में लगभग 3 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है, मगर कुछ लोग इससे भी कम पानी पीते हैं। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में। जी हां, ठंड में कम पानी पीने की आदत सही नहीं है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दी के चलते लोगों को प्यास कम महसूस होती है, जिससे हम पानी कम पीते हैं और शरीर डिहाइड्रेट रहता है। प्रतिदिन 3 लीटर से भी कम पानी पीने वालों को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, चलिए जानते हैं।
कम पानी पीने से होने वाले नुकसान
1. डिहाइड्रेशन- कम पानी पीने से शरीर में ड्राइनेस हो सकती है। यह स्थिति गंभीर है, डिहाइड्रेशन से हृदय रोग, लिवर के रोग से लेकर मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
2. पेट से जुड़ी समस्याएं- कम पानी पीने से पेट की गड़बड़ियां हो सकती हैं। इससे पाचन, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
3. किडनी स्टोन- अगर हम पानी कम पीते हैं तो गुर्दे में पथरी हो सकती है। यह एक गंभीर समस्या है। सर्दियां शुरू होने वाली हैं, इस मौसम में गला कम सूखता है, जिस कारण लोग कम पानी पीते हैं। किडनी शरीर में फिल्ट्रेशन का काम करती है। पानी कम होने से किडनी की कार्यक्षमता धीमी हो जाती है। ऐसे में पथरी बनना संभव है।
4. ड्राई स्किन- कम पानी पीने से त्वचा रूखी होने लगती है। स्किन सेल्स पानी को सोखते हैं, शरीर में पानी की मात्रा कम होगी तो स्किन भी ड्राई होने लगेगी।
5. यूटीआई (UTI) – पानी कम पीने से यूरिन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पानी बॉडी को अंदर से क्लीन करता है। ऐसे में शरीर में कम पानी होगा तो बैक्टीरिया और टॉक्सिन्स फ्लश आउट नहीं हो पाएंगे। इससे इंफेक्शन का खतरा तेज हो जाता है।
Photo Credit- Freepik
कितना पानी पीना चाहिए?
हालांकि, यह अलग-अलग स्थिति पर आधारित होता है। आमतौर पर लोगों को कम से कम 3 लीटर पानी एक दिन में पीना चाहिए, मगर तेज गर्मी और धूप होने पर पानी पीने की मात्रा बढ़ सकती है। गर्म जगहों पर भी ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो जाए।
स्पेशल टिप- पानी पर्याप्त और जरूरत के हिसाब से पीया जाना चाहिए। कुछ लोगों के साथ अधिक मात्रा में पानी पीने से ओवरहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, जिससे शरीर में पानी भरने और सूजन होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
9 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
14 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
16 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
17 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines