---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

रात को नहीं आती नींद? बदल दें इस टाइम पानी पीने की आदत, जानें एक्सपर्ट की राय

Water Drinking Tips: पानी हमारी सेहत और शरीर दोनों के लिए जरूरी होता है लेकिन खाने-पीने की हर चीज के सेवन का एक सही तरीका होता है। ठीक वैसे ही अगर आप पानी इस समय पिएंगे तो उससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

---विज्ञापन---

Water Drinking Tips: रात को नींद न आना एक आम समस्या बन चुकी है और इसके कई कारण भी हो सकते हैं जैसे कि तनाव, थकान और खाने-पीने की आदतें। हम सभी लोगों की एक महत्वपूर्ण आदत पानी पीने की है। हालांकि, पानी सभी के जीवन के लिए आवश्यक है फिर चाहे वो मनुष्य हो या फिर जीव जंतु। मगर इंसानों के खाने-पीने को लेकर कुछ नियम और तरीके भी हैं। अगर हम उस हिसाब से खाने-पीने की आदत न बनाएं तो इससे आपको नींद की समस्या भी हो सकती है और कई बीमारियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ला गैसेटा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पानी पीने पर नियंत्रण बनाए रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि सोने से पहले 1 गिलास पानी पीने से बचना चाहिए और दिन के समय हमें अपने पानी पीने पर अधिक फोकस करना चाहिए। सरी लाइव में छपी खबर के अनुसार, कई विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोगों की आदत होती है दिन के समय कम पानी पीने की और उसकी पूर्ति के लिए वे रात के समय अपना वाटर इनटेक बढ़ा देते हैं। मगर हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हाइड्रेशन के लिए दिन के समय ही पानी पीना चाहिए। रात को बहुत अधिक पानी पीना सही नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन?

पानी पीने के लिए कौन सा समय सही है?

शेल्बी एक हेल्थ रिसर्चर हैं जिन्होंने इस बारे में कहा है कि नींद की गुणवत्ता के लिए पानी पीने के कुछ तरीके होते हैं जिन्हें हमें फॉलो करना चाहिए। सभी को सुबह उठकर पानी जरूर पीना चाहिए क्योंकि रात को नींद में शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। वे अच्छी नींद के लिए लोगों को लाइफस्टाइल में परिवर्तन करने की भी सलाह देते हैं। नींद ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी जरूरी होती है। सही नींद न लेने से आपको कई गंभीर और क्रोनिक डिजीज भी हो सकती हैं, जिसमें डायबिटीज, हार्ट हेल्थ और पुरुषों में इनफर्टिलिटी के साथ-साथ महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का रिस्क बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---
Water Drinking Tips

photo credit-meta ai

पानी पीने का सही तरीका

  • दिन में पानी ज्यादा पिएं, ताकि रात को कम पानी पीने की आवश्यकता हो।
  • सोने से पहले एक घंटे तक पानी पीने से बचें।
  • हाइड्रेशन के लिए सही समय पर पानी पिएं।
  • सुबह, दोपहर और शाम में पानी पीने से शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलेगा और रात की नींद डिस्टर्ब नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2025 07:32 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola