Walking Benefits: किस उम्र में कितने मिनट की वॉक जरूरी? सेहत के लिए भी फायदेमंद

Walking Benefits: टहलना हर किसी के लिए फायदेमंद व्यायाम होता है। वॉक करने से शरीर निरोगी होता है और बॉडी फिट होती है। आइए आपको रिपोर्ट में बताते हैं कि उम्र के हिसाब से किसे कितनी वॉक करनी चाहिए।

Walk Benefits

photo credit-freepik

Walking Benefits: वॉक करना एक्सरसाइज करने का सबसे सरल और प्रभावी प्रकार है, जिसके लाभ बेहतर हार्ट हेल्थ से लेकर मेंटल हेल्थ तक हैं। यह कसरत करना आसान, सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी के किया जा सकता है। चलना एक कम मेहनत वाली आसान गतिविधि है, जो सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को अपना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। हालांकि, उम्र के अलग-अलग पड़ावों में कुछ कार्यों को करने में परेशानी हो सकती है। ठीक वैसे ही वॉक करने के लिए हर उम्र के लोगों को कम-ज्यादा समय और मेहनत लग सकती है। इस रिपोर्ट में आपको समझाते हैं कि किस उम्र में किसे कितनी वॉक करनी चाहिए।

विज्ञापन

Age के अनुसार वॉक करने के तरीके

18-30 साल

विज्ञापन

जो भी व्यस्क 18 से लेकर 30 वर्ष की आयु के हैं, उन्हें प्रतिदिन 30 से 60 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इतने समय की वॉक करने से उनकी हार्ट हेल्थ अच्छी रहेगी, मेंटल हेल्थ में सुधार होगा तथा कार्य करने में फोकस और इम्यूनिटी भी मजबूत रहेगी।

विज्ञापन

31-50 साल

इस उम्र की श्रेणी में आने वाले लोगों को रोजाना 30 से 45 मिनट की वॉक करनी चाहिए। इतने समय की वॉक डेली करना इनकी सेहत के लिए पर्याप्त है। नियमित रूप से चलने से इनकी मांसपेशियों और हड्डियों में मजबूती बनी रहती है। इस उम्र के लोगों को इतने समय की वॉक करने से पुरानी बीमारियों या हड्डियों से संबंधित समस्याओं में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

51-65 साल

यह जीवन का मध्यम आयु वर्ग है, जिसमें नई बीमारियों का घेराव और पुरानी बीमारियों का दोबारा सक्रिय होना शामिल होता है। इस आयुवर्ग के लोगों को हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द बढ़ने की समस्या होती है, मेटाबॉलिज्म वीक होना जैसी चीजें शामिल होती हैं। इस उम्र के लोगों को रोजाना वॉक करनी चाहिए, ताकि हड्डियों और जोड़ों में घर्षण की समस्या न हो। इन्हें रोजाना 30 से 40 मिनट तक वॉक करना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
Walk Benefits

photo credit-freepik

66-75 साल

विज्ञापन

बुजुर्गों को प्रतिदिन लगभग 20 से 30 मिनट तक की वॉक करनी चाहिए। इस एज ग्रुप के लोगों को मध्यम गति की वॉक करनी चाहिए, क्योंकि इन्हें ज्यादा समय की वॉक या तेज गति की वॉक करने से सांस फूलने की समस्या हो सकती है। नियमित रूप से वृद्ध लोगों को वॉकिंग करना उनके डेली लाइफस्टाइल में शामिल करने वाली एक हेल्दी आदत है।

75 से अधिक उम्र

विज्ञापन

इन लोगों को हर दिन 15 से 20 मिनट तक धीमी स्पीड वाली वॉक करना लाभदायक हो सकता है। नियमित रूप से छोटी-छोटी सैर जोड़ों के लचीलेपन, मांसपेशियों की ताकत और शरीर का संतुलन बनाए रखने में सहायक होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ