सुबह बिस्तर से उठते ही कमर में खिंचाव महसूस होने लगती है. यह कई लोगों के लिए बहुत ही आम समस्या है. कई बार ऐसा लंबे समय तक एक ही पोजीशन में सोने, गलत स्लीपिंग पॉश्चर या दिनभर कम फिजिकल एक्टिविटी करने की वजह से हो सकता है. हालांकि, अगर कमर की अकड़न लगातार बनी रहती है या इसके साथ दर्द भी बढ़ रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कमर की मांसपेशियों को धीरे-धीरे एक्टिव करने और शरीर में मूवमेंट बढ़ाने से सुबह होने वाली नॉर्मल अकड़न में राहत मिल सकती है. इसलिए डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि रात में सोने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देने से यह समस्या काफी हद तक हल हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- क्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
सुबह बिस्तर से धीरे-धीरे उठना
सुबह उठते ही अचानक झटके से खड़े होने के बजाय पहले करवट लें और धीरे-धीरे उठें. कुछ सेकंड बैठने के बाद खड़े होने से कमर पर अचानक पड़ने वाला दबाव कम किया जा सकता है. खासकर अगर उठते समय कमर में ज्यादा जकड़न महसूस होती है तो जल्दबाजी न करें. बेहतर होगा कि आप करवट लेकर उठने की कोशिश करें.
पेट के बल न सोएं
अगर सुबह उठते ही कमर में अकड़न महसूस होती है तो पेट के बल सोने से बचना बेहतर है. इस पोजीशन में गर्दन एक तरफ मुड़ी रहती है और कमर पर भी खिंचाव पड़ सकता है. इसके बजाय पीठ के बल या करवट लेकर सोने की कोशिश करें. करवट लेकर सोने से दर्द में काफी आराम मिल सकता है.
दोनों पैरों के बीच तकिया रखना
अगर आप करवट लेकर सोते हैं तो दोनों घुटनों के बीच एक तकिया रखने से कमर और कूल्हों की पोजीशन को बेहतर सपोर्ट मिल सकता है. इससे रीढ़ की हड्डी को ज्यादा मुड़ने से बचाने में मदद मिल सकती है और सुबह उठने पर कमर में होने वाली अकड़न या खिंचाव कम महसूस हो सकता है. हालांकि, तकिया अपने कंफर्ट के हिसाब से रखना बेहतर हो सकता है.
घुटनों के नीचे तकिया रखना
अगर आप पीठ के बल सोते हैं तो घुटनों के नीचे एक तकिया रखने से कमर पर पड़ने वाला दबाव कम करने में मदद मिल सकती है. इससे घुटने हल्के मुड़े रहते हैं और कमर को बेहतर सपोर्ट मिल सकता है. सुबह उठने पर कमर में होने वाली जकड़न या खिंचाव को कम करने के लिए यह तरीका आजमाया जा सकता है.
गद्दे पर भी ध्यान देना
अगर सुबह उठते ही कमर में अकड़न महसूस होती है तो अपने गद्दे के सपोर्ट पर भी ध्यान दें. बहुत ज्यादा धंसा हुआ गद्दा सोते समय शरीर को सही सपोर्ट नहीं दे पाता, जिससे सुबह कमर में जकड़न महसूस हो सकती है. ऐसा गद्दा चुनें जो न बहुत नरम हो और न ही जरूरत से ज्यादा सख्त, बल्कि शरीर को अच्छी तरह से सपोर्ट दे सके.
इसे भी पढ़ें- शुगर घटाने के लिए क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
10 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
13 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
13 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
14 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
16 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
19 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Dr shalini singh salunke
First published on:
Know More: Editorial Guidelines