खुजली से कैंसर का खतरा! शरीर के निचले हिस्से में ज्यादा मिलते हैं बीमारी के संकेत

Vulval Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। महिलाओं में वजाइनल कैंसर के मामले भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। क्या इस कैंसर के होने से पहले भी कोई संकेत दिखते हैं? जानिए सब कुछ।

खुजली से कैंसर का खतरा! शरीर के निचले हिस्से में ज्यादा मिलते हैं बीमारी के संकेत

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Vulval Cancer Symptoms: कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे अपने पैर इतने पसार रही है कि इसकी रोकथाम करना मुश्किल हो गया है। महिलाओं में कैंसर की बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर और वल्वर कैंसर (Vulval Cancer) या वजाइनल कैंसर सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। अक्टूबर का महीना मेनोपॉज अवेयरनेस मंथ के रूप में जाना जाता है। इस अवेयरनेस मंथ के सेलिब्रेशन के पीछे मुख्य कारण है, लोगों व महिलाओं को मेनोपॉज से पहले और बाद के लिए तैयार करना और सेहत का ख्याल रखने के लिए मजबूत बनाना। ऐसे में डॉक्टर जो मैरी वीलियम्स, जो यूके की एक मशहूर हेल्थ एजुकेटर हैं और टीवी प्रेसेंटर भी हैं, अपने लेख के जरिए द सन को बताती हैं कि योनी में खुजली होना भी कैंसर का एक संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वजाइनल एरिया में खुजली कैंसर का संकेत!

डॉक्टर जो के अनुसार, योनि क्षेत्र में खुजली अक्सर जलन या संक्रमण का संकेत होती है, लेकिन दुर्लभ मामलों में, यह कुछ प्रकार के कैंसर की चेतावनी संकेत भी हो सकता है। वल्वर कैंसर, जो महिलाओं के जननांग के बाहरी हिस्सों को प्रभावित करता है, इसमें लगातार खुजली की समस्या भी हो सकती है जो संक्रमण या त्वचा की जलन के लिए सामान्य उपचारों से ठीक नहीं होती है। हालांकि योनि में सिर्फ खुजली होना, कैंसर का कारण नहीं हो सकता है। यह सिर्फ एक सामान्य संकेत हो सकता है ताकि आप सतर्क हो जाएं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

योनि कैंसर के संकेत

योनि या वल्वर कैंसर तब होता है जब यौनि या वल्वा के आस-पास की त्वचा में असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। वल्वर कैंसर के कुछ शुरुआती लक्षणों में पुरानी खुजली, जलन, दर्द, असामान्य गांठ या वृद्धि और त्वचा के रंग में बदलाव जैसे संकेत भी शामिल हैं। योनि कैंसर के कारण खुजली भी हो सकती है, साथ ही संभोग के दौरान ब्लीडिंग, दर्द या फिर जल्दी डिसचार्ज की समस्या भी होती है। योनि कैंसर के संकेतों में महिलाओं में संबंध बनाते समय प्राइवेट एरिया में ड्राइनेस होना भी शामिल है।

कैसे शुरु करें उपचार?

लगातार खुजली होने पर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है। योनि में खुजली के अन्य सामान्य कारण, जैसे कि यीस्ट संक्रमण, बैक्टीरियल वेजिनोसिस, या एक्जिमा या डर्मेटाइटिस जैसी त्वचा की स्थिति, आमतौर पर दवाओं से ठीक हो जाती है। हालांकि, अगर इन स्थितियों के बावजूद भी खुजली बनी रहती है, तो कैंसर या अन्य गंभीर स्थितियों की जांच करवाई जानी चाहिए।

विज्ञापन

योनी कैंसर से बचाव

  • सेफ सेक्स करें, कंडोम का इस्तेमाल करें।
  • HPV वैक्सीन लगवाएं, यह वैक्सीन योनि कैंसर के खतरे को कम कर सकता है।
  • नियमित तौर पर पैल्विक टेस्ट करवाएं।
  • धूम्रपान करने से बचें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ